चीनी मीडिया की अपने देश को नसीहत, ‘पड़ोसियों से विवाद ठीक नहीं’

0
1327
Spread the love
Spread the love

बीजिंग। भारत के साथ डोकलाम विवाद के समाधान के कुछ हफ्ते बाद आधिकारिक मीडिया ने कहा कि चीन को अपने पड़ोसियों के हितों का सम्मान करना चाहिए और द्विपक्षीय विवादों को सुलझाना चाहिए ताकि वैश्विक प्रभाव की बीजिंग की कोशिश के विरोध को कम से कम किया जाए।

हमें अपने सिद्धांतों पर अडिग रहना चाहिए लेकिन अपने पड़ोसियों के हितों का सम्मान करना चाहिए। इसमें कहा गया कि पड़ोसियों के साथ विवाद सुलझाना चीन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि उसे अपनी महत्वाकांक्षाओं को हासिल करने के अपने प्रयासों का विरोध कम से कम करने और अपना समर्थन अधिकतम करने की आवश्यकता है।

भारत, जापान, वियतनाम और दक्षिण चीन सागर क्षेत्र के अन्य पड़ोसी देशों पर परोक्ष निशाना साधते हुए लेख में कहा गया कि कुछ पड़ोसी देश चीन के साथ समुद्री और भूमि विवादों को सुलझाने में कड़ा रुख अपना रहे हैं और बीजिंग से फायदा लेने का प्रयास कर रहे हैं। चीन का पूर्वी चीन सागर में जापान के साथ समुद्री विवाद है। दक्षिण चीन सागर पर चीन के दावे का वियतनाम, फिलीपीन, मलेशिया, ब्रुनेई और ताइवान विरोध करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here