सर्दियों में जरूर खायें ये चीजें अगर बचना है शुष्क हवाओं से

0
1343
Spread the love
Spread the love

Health Updates : सर्दी में सर्द हवायें आपको और आपके चेहरे को नुकसान पहुंचा सकती हैं तो जरूरी है कि आप अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। कोशिश करें कि खुद को हाइड्रेटेड रखें। इसके लिये जरूरी है कि आप अपने खान-पान में महत्वपूर्ण सुधार करें। लड़कियां तो अपनी शुष्क त्वचा को लेकर काफी परेशान रहती हैं।

ठंड में चेहरे और शरीर का शुष्क होना लाजमी है। अगर आप लड़की हैं तो आपके लिये तो और ये बात महत्वपूर्ण है कि आप चेहरे का खास ध्यान रखें। आप कोशिश करें कि अपना आहार मौसम के हिसाब से ही लें।

क्योंकि मौसम के हिसाब से फलों और आहार का सेवन हमें हमेशा तंदुरूस्त और खूबसूरत रखता है। क्या है वो डाइट और फल-फ्रूट जिसे ठंड में खाना है अच्छा। हम आपको आज यहां इस आर्टिकल के जरिये बताने जा रहे हैं।

1.खजूर
सर्दियों में खजूर का सेवन शरीर को मजबूत बनाता है। रोजाना 2 खजूर खाने से शरीर में फाइबर की कमी दूर हो जाती है।

2.बाजरा
सर्दियों में बाजरा खाना सेहत के लिये फायदेमंद है। बाजरे में फाइबर और कैल्शियम होता है जोकि बुजुर्गों और बच्चों के लिये अच्छा होता है। इतना ही नहीं बल्कि बाजरा शरीर को गेंहू से ज्यादा एनर्जी देता है।

3.गुड़
सर्दियों के मौसम में गुड़ काफी फायदेमंद होता है। गुड़ में आयरन, फास्फोरस, कॉपर, मैग्नीशियम, कैल्शियम पाया जाता है।

4. गाजर
सर्दियों में गाजर खाना भी एक अच्छा ऑप्शन है। गाजर में बीटा कैरोटीन होता है। शरीर इसे विटामिन ए में तब्दील कर देता है। यह विटामिन शरीर में सांस की बीमारियों के खतरे को कम करने में मददगार होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here