अब नहीं फैलेगा आपका काजल बस अपनाएं ये टिप्स

0
3798
Spread the love
Spread the love

Health Updates : काजल लड़कियों की खूबसूरत आंखों को और भी खूबसूरत बना देती हैं। इसलिए काजल हर लड़की के मेकअप का जरूरी सामान होता है, जिसके बिना हर लड़की का सौंदर्य अधूरा है। कई लड़कियों पर तो काजल इतना अच्छा लगता है कि अगर वे एक भी दिन काजल न लगाएं तो लगता है कि चेहरा मुर्झा गया है।

लेकिन काजल लगाना भी एक कला है। काजल के स्ट्रोक किस तरह लगाए जाएं, यह बहुत अहम होता है। हालांकि, सिर्फ सही तरीके से काजल लगा लेना ही पर्याप्त नहीं है। जरूरी है कि आपका काजल इस तरह लगा हो कि यह फैले नहीं। काजल फैल जाए तो पूरा मेकअप खराब लगने लग जाता है। ऐसे में आप चाहें तो इन उपायों को अपनाकर अपने काजल को फैलने से रोक सकती हैं।

काजल लगाने से पहले बहुत जरूरी है कि आप अपना चेहरा टोनर से साफ कर लें। इससे त्वचा पर मौजूद तेल साफ हो जाएगा जिससे काजल के फैलने का डर कम हो जाएगा।

काजल लगाने से पहले आंखों के नीचे थोड़ा पाउडर लगा लें। आप चाहें तो आंखों के नीचे ब्रश या स्पंज की मदद से पाउडर लगा सकती हैं।

हमेशा वाटर प्रूफ काजल का इस्तेमाल करें। वाटरप्रूफ काजल फैलता भी नहीं है और लंबे समय तक टिका भी रहता है।

आईलाइनर लगाकर काजल लगाने से यह कम फैलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here