राष्ट्रीय तीरदांजी प्रतियोगिता में सौम्या नेगी ने जीता स्वर्ण पदक

0
870
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आयोजित राष्ट्रीय तीरदांजी प्रतियोगिता में बाल भारती स्कूल की छात्रा सौम्या नेगी ने व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया है।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय तीरदांजी प्रतियोगिता का आयोजन जगदलपुर में 16 से 20 नवम्बर तक आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता की व्यक्तिगत स्पर्धा में सौम्या नेगी ने 667 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक हासिल किया। जबकि मणिपुर की सुचिता ने रजत व मोनिका देवी ने कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा ग्रुप स्पर्धा में सौम्या नेगी ने रजत पदक हासिल किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here