राजीव जैन बने मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर

0
1241
Spread the love
Spread the love

Chandigarh News : हरियाणा की सीनियर कैबिनेट मंत्री कविता जैन से सूचना, जनसंपर्क, भाषा विभाग वापस ले लिया गया है जबकि उनके पति व वरिष्ठ बीजेपी नेता राजीव जैन अब मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर होंगे। वे स्व. बंसीलाल सरकार में भी यह अहम जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग अब मुख्यमंत्री मनोहरलाल के पास रहेगा। इसके साथ ही जल्द ही मनोहर कैबिनेट में फेरबदल और मंत्रियों के विभागों में बदलाव की संभावनाएं भी तेज हो गई हैं। इसकी अटकलें पिछले कुछ दिनों से काफी तेज चल रही हैं।

साल 1996 से 1999 तक स्व. बंसीलाल सरकार में मीडिया एडवाइजर रह चुके राजीव जैन मूल रूप से पत्रकार हैं और उनका नाम निवर्तमान मीडिया एडवाइजर अमित आर्य के दिल्ली तब्दील किए जाने के साथ तेजी से चल रहा था। आर्य को दिल्ली हरियाणा भवन में तैनात किया गया है। मृदुभाषी और मिलनसार आर्य राज्य में बीजेपी का शासन बनते ही मीडिया एडवाइजर बनाए गए थे। उनके दिल्ली में पोस्टिंग किए जाने से चंडीगढ़ में खाली हुए पद पर नियुक्ति को लेकर सरकार काफी असमंजस में रही।

इस दौरान इस पद के लिए कुछ और नाम उभर कर सामने आए और अंत में राजीव जैन के नाम पर सहमति बनी। लेकिन, इस कदम को उठाने से पहले मुख्यमंत्री को अपने मंत्रिमंडल में बदलाव करना पड़ गया। इस मामले में कोई उंगली न उठे, इसके लिए सबसे पहले राजीव जैन की पत्नी कविता जैन से सूचना, जनसंपर्क व भाषा विभाग वापस लिया गया और उसके तुरंत बाद मीडिया एडवाइजर के तौर पर राजीव जैन की नियुक्ति की। राजीव जैन शुरुआत से बीजेपी के मीडिया प्रमुख की जिम्मेदारी संभालते आए हैं। मूल रूप से एक पत्रकार होने के नाते राजीव जैन के मीडिया से अच्छे संबंध हैं।

देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए www.newsstudio18.com के फेसबुक पेज Email :-newsstudio18@gmail.com को लाइक करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here