ज्ञानचंद आहूजा बने अखिल भारतीय असंगठित वर्कर कांग्रेस हरियाणा के चेयरमैन

0
1885
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने कांग्रेस के वाइस प्रेसीडेंट राहुल गांधी के दिशा-निर्देश पर अखिल भारतीय असंगठित वर्कर कांग्रेस एवं प्रदेश चेयरमैन तथा वाइस चेयरमैनों की सूची जारी की। जिसमें ज्ञानचंद आहूजा को हरियाणा प्रदेश का चेयरमैन बनाया गया। ज्ञानचंद आहूज पहले भी इंटक के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और कांगे्रेस के पुराने कार्यकर्ता हैं। अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री आहूजा ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, अखिल भारतीय असंगठित वर्कर कांग्रेस के राष्ट्रीय चेयरमैन अरविंद सिंह तथा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी उनको दी गई है, वह उसका पूरी ईमानदारी एवं तत्परता के साथ निर्वाह करेंगे। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्वयं राष्ट्रीय चेयरमैनों तथा प्रदेश के चेयरमैनों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

इस अवसर पर उनके साथ फरीदाबाद से संजय सैफी प्रधान, जे पी गौतम, अनीशपाल, हरीलाल, तुलसी प्रधान, सतबीर गुर्जर, विजय गौतम, राजेन्द्र आहूजा, कमरूद्दीन बडख़ल, डा. के जे सिंह, लक्ष्मण सिंह, रामजीलाल, भगवान दास, मा. राशिद, हसन अली, सादिक अली एवं कैलाश शर्मा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here