भाजपा राज में फरीदाबाद स्मार्ट सिटी नही क्राइम सिटी बनी हुई है : जयहिन्द

0
709
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 15 Sep 2019 : आज आम आदमी पार्टी के आज फरीदाबाद की अलग अलग विधानसभाओं में कार्यकर्ता सम्मेलन हुए| जिसमे हजारों कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्तिथि दर्ज कराई| जिनकी अध्यक्षता हरियाणा सह प्रभारी राज्यसभा सांसद डॉ सुशील गुप्ता व् प्रदेशाध्यक्ष पंडित ने की| समाज सेवी संतोष यदव ने फरीदाबाद NIT में अपने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन किया, तिगांव से हल्का अध्यक्ष वीणा वशिष्ठ, फरीदाबाद ओल्ड से हल्का अध्यक्ष सुमनलता वशिष्ठ एवं क्रांतिकारी कार्यकर्ता रविन्द्र शर्मा ने विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया|

डॉ सुशील गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश की व्यवस्था आज डगमगा चुकी है, सरकारी स्कूल –अस्पताल ठप्प पड़े हुए है| कानून-व्यवस्था चरमरा चुकी है| विकास का मतलब चंद एयरपोर्ट बनाने से, चंद रेलवे स्टेशन बनाने से, चंद हाईवे बनाने से नही है| कुछ प्रतिशत लोगों फायदा पहुँचाना नही है, अगर आम व्यक्ति का विकास होगा तो देश विकसित देशों के बीच खड़ा होगा| हमें मुस्कुराता हुआ हिंदुस्तान चाहिए जिसमे हर नौजवान को रोजगार मिले , हर महिला अपने आप को सुरक्षित महसूस करें, जहाँ लोगों धर्म-जाति के नाम न बांटा जाएँ| उस भारत को बनाने की शुरुआत नीवं अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली की है| देश के सबसे बेहतर सरकारी स्कूलों में दिल्ली के तीन सरकारी स्कूल है जबकि हरियाणा का एक भी नही है| देश में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति आम आदमी पार्टी लेकर आई है| किसानों को देश में सबसे ज्यादा उसकी फसल का मूल्य स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के आधार पर आम आदमी पार्टी देती है | शहीद जवान को केजरीवाल सरकार 1 करोड़ की आर्थिक मदद देती है| हरियाणा में अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो दिल्ली से दस गुना विकास करेंगे|

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा के नेता जनता की जेब पर डाका डाल रहे है| जो नेता कभी दस रूपये को मोहताज होते थे आज जनता का पैसा खा–खा के हजारों करोड़ कमा के बैठा है| प्राइवेट स्कूलों में लुट मची हुई है | खुद शिक्षा मंत्री प्राइवेट स्कूलों के फीते काट रहे है| हजार से ज्यादा सरकारी स्कूल बंद हो चुके है| सरकारी हॉस्पिटल इमेजेंसी में है | सरकारी अस्पतालों में न दवाइयां है न डॉक्टर है और न ही गरीब आदमी का इलाज हो रहा है| एक आम आदमी को अगर प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज करना पड़ जाये तो अपनी जमीन बेच कर बिल भरना पड़ जाता है| जिनता विनाश फरीदाबाद का कांग्रेस ने किया था उससे कही ज्यादा विनाश भाजपा सरकार ने किया है| ज्यादा स्मार्ट सीटी के नाम पर फरीदाबाद की जनता के साथ धोखा हुआ है| फरीदाबाद का नाम बदल कर क्राइम सिटी रख देना चाहिए| यहाँ न युवाओं के लिए रोजगार है, न कानून व्यवस्था है, न महिलाएं सुरक्षित है , निवेश के नाम पर एक पैसा नही आया| फरीदाबाद को बर्बाद करने का काम किया है| प्रदेश में पूरी तरह से भाजपा राज में अराजकता फैली हुई है | आज आम आदमी पार्टी प्रदेश कि जनता के सामने एक राजनीतिक विकल्प के रूप में सामने है| इस अवसर पर सैंकड़ों महिलाएं व् बूथ स्तर के कार्यकर्ता मोजूद रहे|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here