कांग्रेसियों ने मनाई प्रथम प्रधानमन्त्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 130वीं जयंती

0
618
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 14 Nov 2019 : फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनंद कौशिक के अनुज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने आज भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 130 वीं जयंती के अवसर पर नीलम चौक स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर फूलमाला पहनाकर श्रृद्धांजली अर्पित की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुबह से नीलम चौक पर जाकर साफ-सफाई की और पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा को जल से धोकर साफ किया। सेंकडों की संख्या मे मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहर लाल नेहरू अमर रहें के नारे लगाये। इस अवसर पर बलजीत कौशिक ने श्रृद्धांजली अर्पित करने के बाद उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। जिन्होनें भारत में लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष, अग्रगामी एवं शांतिप्रिय राष्ट्र की नींव डाली। पंडित जवाहर लाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और स्वतंत्रता से पहले और बाद मे भारतीय राजनीति के मुख्य केन्द्र बिन्दू थे। उन्होने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू महान स्वतंत्रता सेनानी, महान वकील, कुशल राजनेता, विश्वशांति के अग्रदूत थे, जिन्होने स्वतंत्रता संग्राम मे बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत में विकास की नींव डाली, जिसमें किसानो के लिए बांध, नहरें, मजदूरों के लिए कारखाने व मिलों का निर्माण,वैज्ञानिको के लिए तमाम शोध संस्थान और युवाओं के लिए शिक्षण संस्थाओं का निर्माण कराया, जिसे कृतज्ञ राष्ट्र सदैव याद रखेगा। श्री कौशिक ने कहा कि भारतरत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू जी का संपूर्ण जीवन देश के प्रति समर्पित रहा और उनके पुरे परिवार ने भारत की आजादी में अपना अपूर्व योगदान दिया। भारत को आर्थिक रूप से निर्भिक बनाने के लिए भी इन्होने बहुत अहम योगदान दिया। पंडित जवाहर लाल नेहरू को बच्चे बहुत प्यार करते थे, इसलिए इन्हे बच्चें चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे।उन्होंने कहाकि प्रधानमन्त्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी का फरीदाबाद से काफी लगाव रहा था। उन्होंने ही फरीदाबाद के लोगो को बसाया था। उन्ही की सकरात्मक सोच से फरीदाबाद एक उद्योगिक शहर बना और फरीदाबाद की गिनती एशिया के प्रमुख शहरों में होती थी।

इस अवसर पर राजेंद्र शर्मा पूर्व महासचिव हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी,अनीश पाल,राजेंद्र भामला,पूर्व विधायक ललित नागर के भाई मनोज नागर, जगन डागर, पूर्व पार्षद योगेश ढींगरा, गौरव ढींगरा, डॉ सौरव शर्मा, ब्लॉक पार्षद अशोक रावल, रंधावा फागना, पूर्व मेयर अशोक अरोड़ा के पुत्र भारत अरोड़ा, वेद प्रकाश यादव, अनिल तेवतिया, सुरेंद्र सिंह, सुखबीर, गौरव चौधरी, के सी शर्मा, ओम प्रकाश वर्मा, कृष्ण मोटन, शीला देवी, सुषमा यादव, सोनू अहलावत, राजन लंबा, सुनील, राम मूर्ति, संजू देवी, परमजीत कौर, बेबी, जमना, लक्ष्मी सुनीता फागना, महेश बैसला, विक्रम पोसवाल, भूपेंद्र आनंद, चाँद खान, सागर बैसला, दयाराम, धर्मवती, जगदीश, ईश्वर कौशिक, देविंदर दीक्षित, चंद्रपाल सिंह, संजय सोलंकी, प्रेम सिंह, अंजू रावत, धर्मपाल दहिया, राजपाल दहिया, मोहमद मुख्त्यार, सतीश ठाकुर, रंजीत सिंह, सुरेंद्र सांगवान, यशवीर सांगवान, सोहल लाल शर्मा, राम बाबू बंसल, अजित सिंह, जीतू गोयल, एस पी मोंगा, अश्वनी कौशिक, अब्बास खान, हरी लाल गुप्ता, अनिल कश्यप, मिथलेश कुमार, जनार्दन सिंह, उमेश गुप्ता, राज कुमार आदि कोंग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here