अरावली खाने की तैयारी में भाजपा के चौकीदार : नवीन जयहिंद

0
1573
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 24 April 2019 : फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी व जननायक जनता पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी पंडित नवीन जयहिंद आज पलवल के गांव कुलेना स्थित ऐतिहासिक परशुराम मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेंगे। प्रचार मुहिम को सुचारू रूप से चलाने तथा चुनावी रणनीति पर मंथन के लिए आज यहां पार्टी कार्यालय पर आम आदमी पार्टी व जननायक जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि भाजपा नेताओं ने चौकीदार बनकर पहले हरियाणा के जंगलों को खाया अब अरावली खाने की तैयारी में हैं।

पंडित नवीन जयहिंद ने कहा कि इस समय हरियाणा को भाजपा से बचाने की जरूरत है। भाजपा नेताओं की चौकीदार की आड़ में हरियाणा को बेचने का काम किया है। जयहिंद ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ चुनाव प्रचार अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि यह चुनाव बदलाव के लिए लड़ा जा रहा है। जिसमें गुंडराज का अंत जरूरी है। फरीदाबाद के लोग पिछले पांच साल से माफिया व गुंडाराज को झेल रहे हैं। जयहिंद ने कहा कि बृहस्पतिवार की सुबह कुलेना गांव के मंदिर में माथा टेकने के बाद चुनाव प्रचार शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी लोकसभा अध्यक्ष गिरीराज शर्मा, जिला अध्यक्ष हरेंद्र भाटी, जिला सचिव विनोद भाटी, बडख़ल विधानसभा अध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना, संगठन मंत्री राजन गुप्ता, सुनील ग्रोवर, हीरालाल सोनी, जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजाराम, प्रदेश उपाध्यक्ष बलदेव अलावलपुर, जिला युवा अध्यक्ष अजीत भाटी, शहरी जिला अध्यक्ष अरविंद सरदाना, प्रदेश प्रवक्ता अरविंद भारद्वाज, हलका अध्यक्ष कुलदीप तेवतिया समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here