बारिश में सडकों पर स्वीमिग पुल खोल रहे है बीजेपी की पोल : जयहिन्द

0
701
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 06 Aug 2019 : आम आदमी पार्टी लगातार जुलाई से विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं की मीटिंग ले रही है। इसी अभियान के चलते आज प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द फरीदाबाद की एनआईटी विधानसभा में पहुंचे। आम आदमी पार्टी हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष अब तक 40 विधानसभाओं में कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से कार्यकर्ताओं से रूबरू हो चुके है और कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का एक –एक कार्यकर्ता दूसरी पार्टियों के एक हजार कार्यकर्ताओं के बराबर है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर पार्टी की जनहित के कार्यों का प्रचार कर रहे है। फरीदाबाद दिल्ली से सटा हुआ है लेकिन यहाँ पर सुविधाओं के नाम पर जनता के साथ धोखा किया जा रहा है। दिल्ली में 24 घंटे बिजली और 200 यूनिट बिलकुल फ्री है। जबकि फरीदाबाद में न तो बिजली आ रही है और जो आती है उसका बिल हजारों में आता है। यहाँ पर न पीने का पानी है न सरकारी स्कूल-अस्पतालों में कोई सुविधा है। फरीदाबाद में एक सरकारी बीके अस्पताल है जो खुद इमरजेंसी में है। इलाज व दवाइयों के लिए गरीबों को दर–दर भटकना पड़ रहा है। भाजपा के नेता अरावली को खा गये, पहाड़ खा गये। बारिश में सडकों पर बने स्वीमिग पुल भाजपा के विकास की पोल रहे है।फरीदाबाद की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। भाजपा ने फरीदबाद को उजाड़ा है।

प्रदेशाध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा जनता के मुद्दों पर लड़ेगी और हरियाणा का मेनिफेस्टो भी जनसमस्याओं पर होगा। कार्यकर्त्ता हर विधानसभा में बूथ स्तर तक जा रहे है और पार्टी की नीतियों का प्रचार कर रहे है। सभी विधानसभाओं से जनता की समस्याओं को एकत्रित कर उन पर आम आदमी पार्टी अपना हरियाणा का मेनिफेस्टो तैयार करेंगी। अगर जनता को फ्री बिजली –पानी , सरकारी स्कूल-अस्पताल चाहिए तो जनता के सामने आम आदमी पार्टी विकल्प के रूप में है।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक व फरीदाबाद जिला अध्यक्ष हरेंदर भाटी, डॉ. प्रिंस जिला उपाध्यक्ष , लोकसभा अध्यक्ष कुलदीप कौशिक, लोकसभा संगठन मंत्री जोगिन्दर वशिष्ठ, बडखल विधानसभा प्रधान, धर्मबीर भडाना, धरमेंदर हिन्दुस्तानी, महिला जिला अध्यक्ष गीता शर्मा, नरेंदर सरोहा, राजूद्दीन, सीनियर एडवोकेट ओपी वशिष्ठ, प्रमोद शर्मा, अनिल गुप्ता,मिलन, सुनील ग्रोवर, राम कुमार चौहान, गजेंदर, अंकित, अजय गुप्ता सहित बूथ स्तर के कार्यकर्ता मोजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here