मां बनीं सुनिधि चौहान, दिया बेटे को जन्म

0
1195
Spread the love
Spread the love

Mumbai/ Entertaiment News : सिंगर सुनिधि चौहान मां बन गई हैं। उन्होंने 1 जनवरी को बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने मुंबई के सुर्या अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। अपने प्रेग्नेंसी पीरियड के दौरान सुनिधि लाइम लाइट से दूर ही रहीं।

सुनिधि और उनके पति हीतेश सोनिक बच्चे के आगमन से बहुत खुश हैं। उनकी डॉक्टर रंजना धानू ने कहा- मम्मी और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। सुनिधि और उनके पति हीतेश दोनों ही बहुत खुश हैं। बच्चे का जन्म 1 जनवरी 2018 को शाम 5 बज कर 20 मिनट पर हुए। वह आखिरी बार डब्लिन स्क्वैयर में एक शो के दौरान नजर आईं थी। इस लाइव शो में ऑडियन्स उनकी परफॉर्मेंस से खुश होकर उन्हें स्टेंडिंग ओवेशन दिया था। सुनिधि ने म्यूजिक कम्पोजर हितेश सोनिक से साल 2012 में शादी की थी और बेटे के जन्म से दोनों काफी खुश हैं।

हाल ही में सुनिधि का एक गाना रिलीज हुआ है। यह गाना उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेयी की नई फिल्म ‘अय्यारी’ के लिए गाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here