युवा कांग्रेस ने किया ‘हिंद के जवाहर’ संवाद कार्यक्रम का आयोजन

0
877
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस पर मंगलवार को युवा कांग्रेस द्वारा नया गांव स्थित वंदे मातरम् स्कूल में एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष तरुण तेवतिया के नेतृत्व में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम को हिंद के जवाहर नाम दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर चर्चा की गई और इस चर्चा में स्कूल के स्टूडेंट्स ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जिला अध्यक्ष तरुण तेवतिया ने जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा किए गए कार्यों के बारे में स्टूडेंट्स को विस्तार से जानकारी दी। मौके पर उन्होंने बच्चों से जवाहर लाल नेहरू से संबंधित सावल जवाब भी किए, जिनका बच्चों ने उत्साह के साथ जवाब दिया। सही उत्तर देने वाले स्टूडेंट्स को पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र, भारत का राष्ट्रीय ध्वज और गुलाब का फूल देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि जवहार लाल नेहरू को बच्चों से बहुत लगाव था, इसलिए उनके जन्मदिवस को बाल दिवस के रुप में बनाया जाता है। जवाहर लाल नेहरू को याद करते हुए युवा कांग्रेस ने स्कूल में बच्चों के साथ ही उनका जन्मदिन मनाया।

मौके पर युवा कांग्रेस जिला उपध्यक्ष सिद्धार्थ प्रताप, पृथला विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष वरुण तेवतिया, पराग गौतम, महासचिव इकबाल कुरैशी, पृथला क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष बंटी हुड्डा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here