युवा कांग्रेसी नेता भारत अशोक अरोड़ा ने केक काटकर मनाया राजस्थान के पूर्व उपमुख्मंत्री सचिन पायलट का जन्मदिन

0
1065
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 07 Sep 2020 : पूर्व महापौर अशोक अरोड़ा के कार्यलय में आज राजस्थान के पूर्व उपमुख्मंत्री सचिन पायलट का आज 43वां जन्मदिन मनाया गया।

पूर्व महापौर के सपुत्र और कांग्रेसी युवा नेता भारत अशोक अरोड़ा ने अपनी टीम के साथ मिलकर सचिन पायलट का जन्मदिन केक काटकर मनाया। भारत अशोक अरोड़ा ने बताया कि सचिन पायलट युवा व कर्मठ नेता होने के साथ साथ एक सुहिर्दय व्यक्तित्व ने इंसान भी है जिस कारण उन्हें युवा हृदय सम्राट भी कहा जाता है।

पार्टी नेता और कार्यकर्ता उनकी दीर्घायु के लिए कई तरह के आयोजन भी कर रहे हैं। अपने जन्मदिन के अवसर पर सचिन पायलट ने एक अनोखी मिसाल पेश की। इस दौरान जहां उन्होंने लोगों ने रक्तदान की अपील की। वहीं लाइव चैट के माध्यम से पायलट ने विभिन्न जिलों के लोगों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान लाइव चैट के दौरान पायलट कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं को कोरोना हैल्थ प्रोटोकॉल की पालना करने की सलाह भी दी। कार्यक्रम के तहत पायलट विभिन्न जिलों में हुए रक्तदान से जुड़ी जानकारी भी लेते रहे। साथ ही लोगों का आभार भी व्यक्त किया।

इस शुभअवसर पर विजय सलूजा, सनी वासुदेवा, अंकुश, विनोद चावला, विनय कुमार, सनी दत्ता, राहुल अरोड़ा, व हरीश अरोड़ा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here