राहुल गांधी के जन्मदिन पर पूर्व पार्षद योगेश कुमार ढींगड़ा ने किया कुष्ठ आश्रम में भंडारे का आयोजन

0
1379
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर आज युवा कांग्रेस नेता एवं निगम के पूर्व पार्षद योगेश कुमार ढींगड़ा ने फरीदाबाद एनआईटी नंबर 5 स्थित कुष्ठ आश्रम में भंडारे का आयोजन किया। इस मौके पर श्री ढींगड़ा ने कहा कि देश की जनता के रुख से यह स्पष्ट हो गया है कि देश के अगले प्रधानमंत्री राहुल गांधी होंगे तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा बनेगें। आयोजित भंडारे में श्री ढींगड़ा के अतिरिक्त रमेश मदान, सुभाष कटारिया, अशोक भाटिया, धर्मवीर मदान, अनिल चुघ, विजय चौहान, बीएस यादव, तृप्ति लाल वर्मा, संजय कटारिया, राजेंद्र मदान तथा हरीश सहित दर्जनों की संख्या में कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर श्री ढींगड़ा ने कहा कि पिछले 4 साल के शासन ने लोगों को यह दिखा दिया है कि देश और प्रदेश का विकास केवल कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है इसलिए उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी के जन्मदिन पर हम सभी को यह शपथ लेनी चाहिए कि देश-प्रदेश के विकास के लिए हम राहुल गांधी तथा चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हाथ मजबूत करें। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिन पर इस शपथ से बढिय़ा तोहफा राहुल गांधी को दूसरा नहीं हो सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here