विश्व हिन्दू महाशकित संघ ने किया दीपावली उत्सव में बुजुर्गो व महिलाओ केा सम्मानित

0
922
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 03 Nov 2018 : विश्व हिन्दू महाशकित संघ द्वारा दिवाली उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें सभी पदाधिकारियों ने महिलाओं व बुजुर्गो को सम्मानित किया एवं उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वासुदेव अरोडा, कुसुम महाजन, चित्रा शर्मा, कमल दत्ता पराशर, युगुल किशोर मण्डल, जगदीश वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोगो ने शिरकत की।

इस मौके पर डब्लयू.एस.राघव, जगदीश चंद मनी, एस.एस.चौहान, टी एन कपूर, रमन वोहरा, श्रीमती चित्रा शर्मा, स्नेहलता मेहता, सुनीता नागर, कमल दत्त, अविनाश पाण्डे, किरण, अनिता कौर, आदि उपस्थित रहे और सभी ने एकजुट होकर बुजुर्गो का मान सम्मान किया।

इस अवसर पर रमन वोहरा ने कहा कि दीपावली का पर्व खुशियो का पर्व है और इस पर्व में सबसे बड़ी खुशी तभी मिल सकती है कि हम अपने से बडो एवं बुजुर्गो का मान सम्मान करे ओर इसी को लेकर विश्व हिन्दू महाशक्ति संघ ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें बुजुर्गो एवं मातृशक्ति महिलाओ को भी सम्मानित किया है। इस अवसर पर वासुदेव अरोडा ने भी कहा कि दीपावली का पर्व पर हम जिस तरह से दीयो से उजाला करते हे उसी तरह इन बुजुर्गाे की सेवा करके भी इनको जीवन में उजाला लाना चाहिए ताकि इनको किसी प्रकार की की व दुख ना हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here