महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें : जगजीत कौर पन्नू

0
1808
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 09 March 2019 : नारी प्रीत में राधा बने, गृहस्थी में बने जानकी, काली बनके शीश काटे, जब बात हो सम्मान की।

यह विचार इनैलो महिला जिला अध्यक्ष कुमारी जगजीत कौर पन्नू ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्य करने वाली महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कही। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महिलाओं को चाहे राजीनीति का क्षेत्र हो, चाहे सामाजिक क्षेत्र हो, चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो, चाहे विज्ञान का क्षेत्र हो, चाहे देश की रक्षा का क्षेत्र हो, चाहे खेल का क्षेत्र हो हर क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है तथा हर क्षेत्र में उन्नति की है। महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में उन्नति कर रही हैं।

इस मौके पर कुमारी जगजीत कौर पन्नू ने श्रीमती अर्पिता डंगवाल केंद्र प्रधान खजानी पॉलिटेक्निक, श्रीमती कुसुमलता पूर्व उप प्राचार्य, कंचन लखानी पैरा एथलिट, गुंजन भाटिया चार्टर्ड अकाउंटेंट, पुष्पांजलि लाम्बा पूर्व प्राचार्य, सीमा थानेदार महिला सेल, मुकेश देवी एएसआई, शिखा राघव इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, पूजा शर्मा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सुमन बक्शी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, विदुषी भल्ला डी ए वी स्कूल सेक्टर 49, बीबी हरजिंद्र कौर प्रधान कीर्तन जत्था गुरुद्वारा सिंह सभा, भावना कपूर प्राचार्य एस डी कान्वेंट स्कूल, संगीता रावत अधिवक्ता, राजबाला शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता, चित्रा नैन सामाजिक कार्यकर्ता, अनुराधा शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता, अपिन्द्र कौर अध्यापक, अम्बिका शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता, डा. सोनिया दिप कृपाल इत्यादि को विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here