महिला अधिकार यात्रा का बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में हुआ जोरदार स्वागत

0
1348
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 06 Oct 2018 : महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद सुष्मिता देव ने कहा है कि कांग्रेस की सरकार केन्द्र में आई तो महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा सरकार से कहा कि वह महिलाओं का आरक्षण बिल संसद में लेकर आए कांग्रेस उसका समर्थन करेगी लेकिन भाजपा सरकार इस पर चुप्पी साध गई । महिलाओं को आज तक जितना भी अधिकार मिला है वह कांग्रेस की ही सरकार की देन है। भाजपा तो केवल बरगलाने का काम करती है,आज देश भर में 14 लाख महिलाएं पंच सरपंच, नगर निगम, विभिन्न नगर परिषदों विभिन्न पदों पर काम कर रही हैं ये सब कांग्रेस की ही देन है यह बातें आज महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद सुष्मिता देव ने बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के नेता विजय प्रताप सिंह द्वारा आयोजित एक विशाल महिला सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहीं। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शारदा राठौर ने कहा कि किसी भी देश व प्रदेश में सरकार बनाने में आधे की हिस्सेदार महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और आज हरियाणा सहित समूचे देश की महिलाओं ने सुष्मिता देव की आवाज में अपनी आवाज मिलाकर राहुल गांधी के पक्ष में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों संघर्ष का बिगुल फूंक दिया। उन्होंने सम्मेलन में पहुंची हजारों महिलाओं को अपनी बहन बताकर उनका आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व कांग्रेस के नेता विजय प्रताप सिंह ने महिला अधिकार यात्रा का बडख़ल विधानसभा पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता विजय प्रताप सिंह ने कहा कि हरियाणा में महिला सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से असफल साबित हुई है। बेटी बचाओ.बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा का नारा हरियाणा में उल्ट साबित हुआ है। महिला अपराधों में आज हरियाणा देश में नंबर वन बन गया है। यही कारण है कि राहुल गांधी के निर्देश पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद सुष्मिता देव देश भर में महिलाओं को जागरूक करने के लिए महिला अधिकार यात्रा निकाल रही हैं। जो अपने आप में एक सराहनीय कदम हैं। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं बल्लभगढ़ की पूर्व विधायक कुमारी शारदा राठौर,महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान, प्रदेश प्रभारी अनुपमा रावत, शालु चौधरी, सत्यवती चौधरी, गुडगांव जोन कोरडीनरेटर रंजीता मेहता, नीना राठी, सुधा भारद्वाज, वंदना पोपली, विमला सरोहा, नंदीता महेता, वीना देशवाल, पार्षद जितेन्द्र भड़ाना जित्ते, पूर्व मेयर सुबेदार सुमन, जयपाल चंदीला, शिक्षाविद भारत भूषण आर्य, विनोद कौशिक, भूपेन्द्र नागर, जयभगवान, सुनील मावी, सविता चौधरी, दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here