नवनियुक्त प्रदेश व जिलास्तर के इनेलो पदाधिकारियों का जिला कार्यालय पर हुआ स्वागत

0
1236
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 28 March 2019 : युवा इनेलो ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां की है। इनमें दुर्गपाल रावत व पोरस डागर को प्रदेश सचिव, संजय तंवर को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया वहीं सतेंद्र भड़ाना, दिनेश तंवर, संजय पांचाल, शरद शर्मा, अर्जुन वर्मा, सुधीर भाटी, हकमू खान को हल्का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गुरुवार को सेक्टर-11 स्थित इनेलो जिला कार्यालय पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति पर विधायक अभय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, जिलाध्यक्ष देवेंद्र चौहान, युवा जिलाध्यक्ष अजय भड़ाना का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे वह बखूबी निभाते हुए इनेलो को मजबूत करने का काम करेंगे। इस मौके पर इनेलो के जिलाध्यक्ष देवेंद्र चौहान व युवा इनेलो के जिलाध्यक्ष अजय भड़ाना ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए संयुक्त रुप से कहा कि लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों का जन-जन में प्रचार प्रसार करें ताकि इन चुनावों में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करें वहीं उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं को युवा संगठन को मजबूत करने के भी दिशा निर्देश जारी किए। इस अवसर पर इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य रूपचंद लाबा, महिला जिलाध्यक्ष जगजीत कौर, पवन रावत, पूर्व मेयर अनिता गोस्वामी, देवेन्द्र तेवतिया, उमेश भाटी, अनिता गोस्वामी, हनुमान खिच्ची, ललित बंसल, घासीराम भङाना, संतोष शर्मा, रियासुददीन, विष्णु सूद, धारा सिंह, राम शरण रोतेला, सुरेश मोर, नरेन्द्र अत्री, जीत सिंह ङागर, केसर ङागर, सावित्री तंवर, रेखा राणा, कपिल कपूर, बच्चू सिंह तेवतिया, ठाकुर प्रताप सिंह, हरदत्त जांगङा, सोनेन्दर भडाना, ओमदत्त नागर, लेखचंद हरफली, सहित अनेकों इनेलो कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here