इनेलो की रैली देख, भाजपा व कांग्रेस के होश उड़े : रमजान खान

0
1009
Spread the love
Spread the love
Faridabad News : नई दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में 7 मार्च कोई हुई इनेलो की विशाल रैली को देख विरोधी पार्टियों के होश उड़ गए हैं। चौ. अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में जुटे हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ ने दिखा दिया है कि हरियाणा में इनेलो का परचम लहराने वाला है और कोई भी ताकत प्रदेश में इनेलो को आने से नहीं रोक सकती। हलका प्रधान रमजान खान ने कहा कि नई दिल्ली में आयोजित इनेलो की रैली में फरीदाबाद से हजारों की तादाद में कार्यकर्ता पहुंचे और अभय सिंह चौटाला के हाथों को मजबूत किया। कार्यकर्ताओं एवं आम जन में जो जोश दिखाई दिया, उससे साफ होता है कि लोगों में इनेलो के प्रति कितना प्रेम एवं स्नेह है। प्रदेश की भाजपा सरकार की न तो अधिकारियो पर पकड़ है और न ही आम जनता को वो रास आ रही है। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की कुनीतियों से त्राहि-त्राहि कर चुकी है और बदलाव चाह रही है, जिसका एकमात्र विकल्प इनेलो है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here