विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया ग्रीन-डे

0
1739
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-2 में ग्रीन-डे मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल की डॉयरेक्टर सुनीता यादव ने बताया कि ग्रीन-डे के आयोजन पर विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें जूनियर विंग के द्वारा ग्रीन कलर वीक सेलिब्रेट किया। इस अवसर पर प्ले ग्रुप के बच्चों ने ग्रीन वेजिटेबल रैंप वॉक की। साथ ही नर्सरी के बच्चों ने सुंदर डांस की प्रस्तुति के माध्यम से पेड़ लगाने का संदेश दिया। प्रैप के बच्चों ने एक प्ले के माध्यम से ‘सेव ट्री-सेव लाइफ’ का संदेश देते हुए सभी को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने हरी सब्जियों के साथ, हरे रंग की ड्रेस पहनकर हरियाली उत्सव में हिस्सा लिया। इसमें बच्चों ने पेड़-पौधे का स्वरूप बनकर पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित किया। छोटे बच्चों ने हरे परिधान पहनकर ग्रीन-डे मनाया। पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। बच्चों ने पौधे रोपे। स्कूल की डॉयरेक्टर सुनीता यादव ने कहा कि पेड़ बचाओ, जीवन बचाओ केवल एक नारा नहीं है, ये एक जिम्मेदारी है। धरती पर रहने वाले हरेक इंसान को समझना और मानना चाहिए। पेड़ धरती पर जीवन का प्रतीक है। स्कूल की प्रिंसिपल ज्योति चौधरी ने कहा कि हमारे जीवन का पालन-पोषण करने के लिए हमारी धरती मां की तरफ से वास्तव में हमें बहुत सारे बहुमूल्य उपहार दिए गए हैं। उनमें से एक सबसे महत्वपूर्ण उपहार पेड़ है। ये धरती पर मानव और पशु दोनों के लिये भोजन और छत का महत्वपूर्ण साधन हैं। पेड़ जंगल के अंदर रहने वाले बहुत सी जन जातियों के लिए प्राकृतिक घर है। साथ ही सभी पक्षियों को भी घर उपलब्ध कराता है। ये हमें फर्नीचर बनाने के लिये टिम्बर, शुद्ध-हवा, मृदा अपरदन और बाढ़ से बचाता है, गर्मी में ठंडी और स्वच्छ हवा प्रदान करता है। गोंद, कागज, रबर, दवा, बारिश का बड़ा साधन है। हमें अपने जीवन में पेड़ की भूमिका और महत्ता को समझना चाहिए। इसे सुरक्षित रखने की प्रतिज्ञा के साथ लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष पोषित करने के लिये तत्पर रहना चाहिए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here