तीर्थ-दर्शन करवा मंत्री विपुल गोयल बने पुण्य के भागीदार : वासदेव अरोड़ा

0
1496
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : उद्योग मंत्री विपुल गोयल के प्रयासों से तीर्थ-दर्शन यात्रा का आयोजन काफी समय से किया जा रहा है। श्री गोयल का मानना है कि तीर्थ-दर्शन योजना का उद्देश्य श्रद्धालुओं को भक्ति के आनंद के अवसर उपलब्ध कराना है। तीर्थ स्थान धर्म के केन्द्र हैं। यहाँ मन और बुद्धि पवित्र होती है। सद्कर्मों की प्रेरणा मिलती है। तीर्थ-दर्शन से मिलने वाला सुख किसी भी सांसारिक सुख से नहीं मिलता है। उनका कहना है कि धर्म से ही सच्चा आनंद मिलता है। इसलिए इस तीर्थ-दर्शन यात्रा का आयोजन समय-समय पर किया जाता है और आगे भी किया जाता रहेगा। इसी तीर्थ-दर्शन यात्रा की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए गत दिनों भी श्रद्धालुओं को मथुरा वृंदावन के तीर्थ-दर्शन करवाने हेतु वारिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवक वासदेव अरोड़ा की अगुवाई में मथुरा वृंदावन के लिए रवाना किया गया। ये दोनों बसे पहले सेक्टर-10 भाजपा कार्यालय से होती हुईं उद्योग मंत्री विपुल गोयल के भाजपा कार्यालय, सागर सिनेमा पहुंची और वहीं से इन दोनों बसों को मथुरा वृंदावन के लिए हरि झण्ड़ी दिखा कर रवाना किया गया।

इस मौके पर वारिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवक वासदेव अरोड़ा के साथ आर.डब्लू.ए सैक्टर-9 के प्रधान यश पाल भल्ला्र आर.डब्लू.ए सेक्टर-10 के प्रधान जगदीश वर्मा, धर्मेंद्र दलाल, विनोद मग्गु, विनोद सहगल, जावहार लाल वर्मा व सागर भल्ला मौजूद रहे। सभी ने यात्रियों को सफल यात्रा के लिए शुभकामनायें दी। बस में बैठे सभी यात्रियों ने इस यात्रा के आयोजन पर उद्योग मंत्री विपुल गोयल व वसदेव अरोड़ा का आभार जताया। इस मौके पर समाजसेवक वासदेव अरोड़ा ने कहा कि उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने तीर्थ-दर्शन यात्रा का आयोजन कर एक मिसाल पेश की है। श्रद्धालुओं को तीर्थ-दर्शन करवा मंत्री विपुल गोयल पुण्य के भागीदार तो बने ही हैं, उनके द्वारा जनहित में किये जा रहे भिन्न-भिन्न प्रयासों फरीदाबादवासियों सहित हरियाणा प्रदेश के लोगों को भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है। श्री गोरूल द्वारा इस तीर्थ-दर्शन यात्रा से श्रद्धालुओं को पुन: तीर्थ-दर्शन का अवसर मिलेगा। श्री अरोड़ा ने कहा कि आगे भी जो श्रद्धालु तीर्थ-दर्शन करने के इच्छ़ुक होंगे और तीर्थ यात्रा पर जाना चाहेंगे तो, उन्हें भी अगली यात्रा में सम्मिलित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here