संगठन जितना मजबूत होगा, उतने अधिक हम मजबूत होंगे : देवेन्द्र चौधरी

0
799
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री एवं मण्डल प्रवासी देवेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में खेडी मण्ंडल कार्यकारिणी की बैठक नचोली गांव सचिवालय में आयोजित की गयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए देवेन्द्र चौेधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए हम सभी को अधिक से अधिक मेहनत करनी  है ताकि देश व प्रदेश की जनता खुशहाल रहे।

उन्होंने कहा कि संगठन को जितना अधिक मजबूत बनायेगे उतने अधिक हम मजबूत होंगे। देवेेन्द्र चौधरी ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए हमें बूथ समिति का आंकलन करें व समिति में हर जाति की भागीदारी अवश्य करे। वोटर लिस्ट का आकलन करे, मण्डल प्रभारी का महीने में दो बार प्रवास अवश्य करे। बूथ अध्यक्षो की एक महीने में बैठक करना सुनिश्चित किया जाये ताकि पार्टी की नीतियों को उनको बताया जा सके और वह उन नीतियो को जन जन तक पहुंचाये। इसी तरह मण्डल स्तर की बैठक का उदघाटन के तौर पर शुरू किया जाये।  चौधरी ने कहा कि इसके साथ साथ हर बैठक में समीक्षा अनिवार्य होनी चाहिए ताकि हमें पता चल सके कि हमारे कार्यो से जनता संतुष्ट है या नही इसके साथ साथ बूथ पर छह कार्यक्रम निश्चित होना बहुत ही जरूरी है। कार्यो का विभाजन भी समय समय पर किया जाना चाहिए। उनहोंने कहा कि इसके साथ प्रधानमंत्री की मन की बात प्रत्येक माह के आखिरी रविवार प्रात. 11 बजे बूथ स्तर तक बैठकर सुनना सुनिश्चित करे ताकि प्रधानमंत्री के दिये गये दिशा निर्देश को सुन सके ओर उन पर अमल कर सके।

उन्होंने कहा कि मिस्ड कॉल सदस्यता को सुनिश्चित किया जाये ताकि हम और अधिक मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि बूथो कका ग्रेडेशन करना ए, बी, सी, डी, ई लोकसभा व विधानसभा के तोर पर निश्चित किया जाये। इसके साथ हर बूथ पर 20 नये दलित सदस्यों को जिम्मेवारी सौंपी जाये। उन्होने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता जी-तोड मेहनत करे और भाजपा को मजबूत बनाने का प्रयास करे। इस बैठक में मण्डल प्रभारी अनिल नागर, मण्डल अध्यक्ष मनोज वशिष्ठ, सुधीर नागर अध्यक्ष निगरानी कमेटी, राकेश नरवत, शिव कुमार त्यागी, दयाचंद शर्मा सरपंच, बिजेन्द्र शर्मा, धर्मे सरपंच, सतबीर नागर, अमरदीप बंटू, सुभाष चौहान, सहित सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मोजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here