विभिन्न मांगों को लेकर निगम कर्मचारियों का धरना आठवें दिन भी रहा जारी

0
669
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 18 Dec 2019 : निगम मुख्यालय पर कर्मचारियों का धरना आठवें दिन भी जारी नहीं आये सरकार से स्टाम्प ड्यूटी के 83 करोड़ रूपए। नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा ने दी चेतावनी सात दिन में सेवानिवृत कर्मचारियों की सेेेवानिवृत्ति लाभों, एलटीसी, शिक्षा भत्ता, मैरिज लोन, एसीपी व अन्य ऐरियर का भुगतान नहीं किया तो सेवानिृवत कर्मचारी 26 दिसम्बर से निगम मुख्यालय पर भूख हड़ताल करेगें। आज के धरने की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के जिला प्रधान गुरचरण खाण्डिया ने की तथा मंच का संचालन सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव सोमपाल झिझोटिया ने किया।

कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, उपमहासचिव सुनील कुमार चिण्डालिया, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने कहा कि नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा आगामी आठ जनवरी की होने राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के लिए दिए जाने वाले नोटिस दिवस के कार्यक्रम में बढ़-चढक़र भाग लेगें। श्री शास्त्री ने कहा कि नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा ने भी पालिका, परिषदों व निगमों के कर्मचारियों की मानी हुई मांगों के पत्र जारी करवाने व नवगठित सरकार को नया मांग पत्र देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि आन्दोलन के प्रथम चरण में सभी जिला उपायुक्त कार्यालयों पर 19 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक जिलावार प्रदर्शन कर उपायुक्तों के माध्यम से निकाय मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जायेगें। इसके बाद 3-4 जनवरी को सभी पालिका सचिवों, कार्यकारी अधिकारी व निगमायुक्तों के समक्ष विरोध प्रदर्शन कर आन्दोलन का नोटिस सौंपा जायेगा। श्री शास्त्री ने आठ जनवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में पालिका, परिषदों व निगमों के 32 हजार कर्मचारियों ने भाग लेने का दावा किया है।

आज के प्रदर्शन को अन्य के अलावा कर्मी नेता श्रीनंद ढकोलिया, सोमपाल झिझोटिया, दान सिंह, नरेश भगवाना, महेन्द्र कुण्डिया, धर्मसिंह मुल्ला, देशराज डाबर, सुरेश मैनादे, जितेन्द्र छाबड़ा, जगदीश बालगुहेर, चौ. नानक, रणजीत, धर्म बेनीवाल, बल्लू चिण्डालिया, प्रेमपाल, राजबीर चिण्डालिया, महेश मंगू, दर्शन सिंह सोया, महिला नेता शकुन्तला, कमलेश, ज्ञानो देवी, बीना, सुनीता, सलोचना, रामवती सारन, कविता आदि ने भी सम्बोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here