ढोंगी सिद्धि, महात्माओं के कारण जादू कला बदनाम हो रही है: सी पी यादव

0
1655
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : जादूगर सम्राट जोली ने कहा है कि ढोंगी सिद्धि, महात्माओं के कारण जादू जैसी ललित कला बदनाम हो रही है नोट दुगना करने के नाम पर लोग ठगे जा रहे हैं। जादू कला को अनैतिक कार्य के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। जादूगर सम्राट जॉली यहां बीके अस्पताल के पास दशहरा ग्राउंड में शनिवार से शुरू हुए जादूगर शो के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 9 देशों और कलर्स कलर्स टीवी के इंडिया गॉट टैलेंट शो में अपनी कला का प्रदर्शन दिखा चुके जादूगर सम्राट सी पी यादव और सम्राट जॉली दशहरा ग्राउंड में बनाये गए जादू महल में अपनी कला का प्रदर्शन दिखाएंगे। अपने शो के माध्यम से वह जादू और तंत्र मंत्र के नाम पर फैलाए जा रहे अंधविश्वास को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जादू कला को चमत्कार और सिद्धियों के रूप में प्रचारित करना उचित नहीं। ढोंगी इसके माध्यम से लोगों का शोषण कर रहे हैं। इनकी पोल खोलना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सम्राट यादव 17 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे आंखों पर पट्टी बांधकर ड्राइविंग करने की बाजीगरी भी दिखाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here