आज से खेल महाकुंभ का आगाज, CM खट्टर करेंगे शुभारंभ

0
1328
Spread the love
Spread the love

Karnal News :  प्रदेश की मनोहर सरकार की तरफ से स्वर्ण जयंती के उपलक्ष में आज सीएम सिटी करनाल में खेल महाकुंभ आयोजन किया जा रहा है। खेल महाकुंभ का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल करेंगे जबकि खेल मंत्री अनिल विज कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ी अपने-अपने खेलों का प्रदर्शन कर कीर्तिमान बनाएंगे, जो प्रदेश के लिए गौरव की बात होगी। कार्यक्रम शाम 4 बजे से आरंभ होगा। इस महाकुंभ के लिए अब तक 5.5 लाख खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।

अनिल विज करेंगे समारोह की अध्यक्षता
खेल एवं युवा मामले विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉॅ. केके खंडेलवाल ने मीडिया को बताया कि उद्घाटन समारोह में करीब 10,000 खिलाड़ी मार्च पास्ट में भाग लेंगे। समारोह की अध्यक्षता खेल एवं युवा मामले मंत्री अनिल विज करेंगे। इसके बाद सांस्कृतिक संध्या का आयोजित की जाएगी। खेल महाकुंभ का समापन 31 अक्टूबर को महावीर स्टेडियम हिसार में होगा।

खेल महाकुंभ को दो भागों में बांटा गया
खंडेलवाल ने बताया कि खेल महाकुंभ को जिला और राज्य स्तरीय दो भागों में बांटा गया है। दोनों में सर्कल कबड्डी और टग ऑफ वॉर को भी शामिल किया गया है। खेल प्रतिस्पर्धाओं में साईक्लिंग भी शामिल है। जिला स्तरीय खेल 27 सितंबर से शुरू होकर 3 अक्टूबर तक चलेगा। जिसमें 23 खेलों का आयोजन किया जाएगा। राज्य स्तरीय चरण 5 अक्टूबर से 22 अक्टूबर के बीच होगा। जिसमें 25 खेले शामिल रहेंगे। अंडर 14, अंडर-17, ओपन कैटेगरी, 40 से ऊपर और 60 से ऊपर सहित पांच श्रेणियों में खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। राज्य स्तरीय चरण में शूटिंग और ताइक्वांडो भी होंगे। मूक एवं बधिर, नेत्रहीनों के लिए पहली बार खेल प्रतिस्पर्धाओं और पैराओलंपिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है।

जिला स्तरीय खेल में भाग ले रहे खिलाड़ियों की इनाम राशि
खंडेलवाल ने बताया कि जिला स्तरीय खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को 100 रुपए प्रतिदिन की डाइट दी जाएगी। जिला स्तर पर व्यक्गित प्रतिस्पर्धा में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को 2000 रुपए, 1500 रुपए और 1000 रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसी प्रकार, तीन प्रतिस्पर्धाओं में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वालों को क्रमश: 1500 रुपए, 1000 रुपए और 750 रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

राज्य स्तरीय खेल में भाग ले रहे खिलाड़ियों की इनाम राशि
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि राज्य स्तरीय खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने वाले खिलाड़यों को 300 रुपए प्रतिदिन की डाइट दी जाएगी। मार्च पास्ट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को ट्रैकसूट दिए जाएंगे। राज्य स्तर पर व्यक्गित प्रतिस्पर्धाओं में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़यों को क्रमश: 5000 रुपए, 3000 रुपए और 2000 रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसी प्रकार, राज्य स्तर पर टीम प्रतिस्पर्धाओं में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वालों को क्रमश: 3000 रुपए, 2000 रुपए और 1000 रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नकद पुरस्कारों को आधार से जोड़ा जाएगा और यह खिलाड़ियों को आरटीजीएस पद्धति के माध्यम से दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हॉकी कप्तान सरदार सिंह को 7.5 लाख रुपए की एक समान राशि देकर सम्मानित करने का निर्णय लिया है। डोपिंग के दुष्प्रभाव के बारे में खिलाड़ियों में जागरूकता उत्पन्न करने संबंधी एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि नेशनल एंटी डोपिंग एजेन्सी (नाडा) के सहयोग से एक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। आयोजित किए जाने वाले खेल महाकुंभ की खेल प्रतिस्पर्धाओं में भी एंटी डोपिंग उपायों को भी अपनाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here