सविधान का अपमान ही देश का अपमान है : लक्ष्य

0
1424
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : दिनांक 28 जनवरी 2018 को लक्ष्य की सीतापुर टीम ने बहुजन जनजागरण अभियान के तहत एक कैडर कैम्प का आयोजन उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर के गावंसरैया चलंकापुर में किया जिसमे गावं के लोगो ने विशेषतौर से महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया |

लक्ष्य कमांडर रेखा आर्या ने बाबा साहेब डॉ भीम राव आंबेडकर की शिक्षाओं पर जोर दिया | उन्होंने कहा कि सविधान का आदर ही देश का आदर है उन्होंने कहाकि हमें अपने कार्य सविधान के दायरे में करने चाहिए ! उन्होंने कहा कि कुछ दूषित मानशिकता वाले लोग अपने स्वार्थ के चलते कानून को अपने हाथो में लेते हैजोकि सविधान का अपमान है और सविधान का अपमान ही देश का अपमान है |

लक्ष्य कमांडर सीमा चौधरी व् गायत्री बौद्ध ने शिक्षा पर जोर देते हुये कहा कि शिक्षा के बल पर ही बहुजन समाज का उद्धार सम्भव है| उन्होंने कहा कि बहुजनसमाज की सवारी दूषित मानशिकता वाले लोगो के साथ साथ बहुजन समाज के ढोंगी नेताओ ने भी की ! उन्होंने सचेत करते हुए लोगो को इन ढोंगी नेताओ सेबचने की सलाह भी दी !

लक्ष्य कमांडर संघमित्रा गौतम ने तथागत गौतम बुद्ध की शिक्षाओं पर जोर दिया | उन्होंने कहा कि तथागत ने सभी मनुष्यो को एक समान समझा | तथागत गौतमबुद्ध की शिक्षाए विज्ञान पर आधारित है और जिसमे अन्धविश्वास का नामो निशान नहीं है ! हमें अपने विकास के लिए उनके बताये मार्ग को अपनाना चाहिए। लक्ष्य कमांडर मुन्नी बौद्ध ने लक्ष्य के कार्यो व् उद्देश्यों को विस्तार से बताया | उन्होंने लोगो से अवाहन करते हुए कहा कि वो लक्ष्य की इस सामाजिक क्रांति मेंशामिल होये !

लक्ष्य के सलाहकार एम्. एल.आर्या ने माता सावित्री बाई फुले द्वारा महिलाओ की शिक्षा के छेत्र में किये गए योगदान की विस्तार से चर्चा की | लक्ष्य कमांडर सुदर्शन भारती ने गावं के लोगो को विशेषतौर से महिलाओ को अपना समय देने के लिए साधुवाद दिया और आयोजकों का भी धन्यवाद किया। गावं के लोगो ने लक्ष्य की महिलाओ के कार्यो की जोरदार प्रशंशा की और हर प्रकार का सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here