जींद उपचुनाव की ऐतिहासिक जीत ने किया एक नया इतिहास स्थापित : सीमा त्रिखा

0
1049
Spread the love
Spread the love
Faridabad News, 31 Jan 2019 : जींद उपचुनाव की ऐतिहासिक जीत माननीय मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा में किया एक नया इतिहास स्थापित। माननीय मनोहर लाल व भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में बड़ा देश में भारतीय जनता पार्टी व मोदी जी का कद। हरियाणा की इस जीत पर विधायक सीमा त्रिखा ने सभी को बधाई देते हुए सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद भी किया और 2019 में हरियाणा में देश और प्रदेश में मोदी-मनोहर की जोड़ी फिर से परचम लहरायेगी। ऐसे शुभ संकेत जींद की इस उपचुनाव से आये हैं। समरसता को बढावा देकर, 36 बिरादरियो को साथ लेकर और प्रदेश के सभी 9० विधानसभा क्षेत्रों में सबका साथ सबका विकास मोदी जी के मूल मंत्र आगे बढ़ाते हुए जो एक समान कार्य इस सरकार के कार्यकाल में हुए उसी का प्रतिफल है कि आज जींद का उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बहुत बड़े अंतर से विजयी हुए हैं और आगामी आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावो में भी लोग अपना पूर्ण बहुमत भाजपा को ही देंगे और देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार स्थापित होगी।
श्रीमती त्रिखा ने जींद की जीत पर समर्थकों  के साथ लडड़ू वितरित कर एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here