फिर लौटेगा दशहरा पर्व का सदभाव और उल्लास : विजय प्रताप सिंह

0
1099
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 12 oct 2019 : बडख़ल विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह ने कहा है कि 70 साल से एन आई टी के दशहरा मैदान में आपसी भाईचारे का प्रतीक त्यौहार दशहरा पर्व बड़े ही उत्साह और हर्षाेउल्लास के मनाते रहे हैं। लेकिन पिछले पांच वर्षों में यहां पर भी भाजपा ने अपनी बुरी नजर डालते हुए आपसी भाई चारे को बिगाड़ कर रख दिया है। टाऊन नम्बर एक दो तीन और 4 के निवासियों ने दशहरा पर्व पर मायूसी का माहौल रहता है । पिछले 70 सालों से यहां के निवासी इस पर्व को मिल जुल कर मनाते थे, लेकिन पिछले पांच सालों में उनके भाई चारे को भाजपा ने छिन्न -भिन्न कर दिया है। विजय प्रताप सिंह ने कहा कि 70 सालों से चले आ रहे दशहरा पर्व को उसी सदभाव के साथ टाऊन के लोगों को फिर उसी भाई चारे के वातावरण को सर्मपित किया जाएगा। दशहरा पर्व पर बिगड़े सदभाव को फिर से कायम करना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। कांग्रेस प्रत्याशी शनिवार को एन.एच.5 भगत सिंह कॉलोनी, सैक्टर-21सी, सैनिक कॉलोनी, अरावली, इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे थे, जहां उनको जनता का भरपूर समर्थन और सहयोग मिला।

इस अवसर पर विजय प्रताप सिंह ने कहा कि जनता को गर्त में ले जाने वाली भाजपा की नीतियों पर कुठाराघात करते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जो जीएसटी व नोटबंदी की मार उद्योग धंंधों, उद्योगपतियों, व्यापारियों पर मारी है, उससे आमजन बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ है। आज उद्योग धंधे सिमटकर 25 प्रतिशत भी नहीं रह गए हैें। जिसका बड़ा प्रभाव आमजन एवं मजदूरों पर पड़ रहा है। उद्योगपतियों एवं शर्माएदारों पर जारी प्रैस बयान को लेकर उन्होंने कहा कि इससे मेरा कोई सरोकार नहीं है। बल्कि इसके विपरीत भाजपा ने उद्योग धंधों की हवा निकाल दी हैँ, आज उद्योग धंधे सिमटकर 25 प्रतिशत रह गए हैं। जिससे न केवल बेरोजगारी बढ़ी है, बल्कि शहर एक क्राइम सिटी में भी तब्दील हो गया है। आज युवाओं के पास रोजगार नहीं है, काम-धंधे नहीं है, जिसके चलते वह गलत चीजों में इन्वॉल्व हो रहे हैं। भाजपा ने चुनावों से पूर्व वादा किया था कि प्रतिवर्ष 1.25 करोड़ रोजगार मुहैया कराएगी। मगर इसके विपरीत मजदूरों की छंटनी करने का काम किया जा रहा है।

विजय प्रताप की धर्मपत्नी रेणुका प्रताप खुल्लर ने भी शनिवार को एसजीएम नगर में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित किया, जहां पर लोगों का विशेषकर महिलाओं को भरपूर प्यार एवं समर्थन उनको मिला। लोगों ने जनप्रिय नेता विजय प्रताप को जिताकर विधानसभा पहुंचाने का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here