सक्षम चैरिटेबल ट्रस्ट ने 280 स्वेटर बांटे

0
1520
Spread the love
Spread the love
Faridabad News, 15 Dec 2018 : सक्षम चैरिटेबल ट्रस्ट फरीदाबाद ने चैतन्य (ग्रीन फील्ड), प्रभा (सेक्टर 45), उड़ान (सारन गांव), प्रगति (बाटा फ्लाईओवर), मुस्कान (खेड़ी पुल) नाम के अपने पांच केंद्र में 280 स्वेटर बाँटी। सक्षम चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि हम अपने पांच केंद्र में 280 बच्चो को निशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। ठंड का मौसम शुरु हो गया है, बच्चो को स्कूल आने के लिए स्वेटर की जरुरत होती है। इसलिए हमने अपने सभी केंद्रों में स्वेटर वितरित किया। इस दौरान रितु शर्मा, अफसाना, सलोनी, शिव, नितिन, अभिषेक, कुनाल, शिखा वितरण के लिए उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here