15 दिन से लापता महिला का शव खेतों में सड़ी-गली अवस्था में मिला

0
1535
Spread the love
Spread the love

Sonipat News : प्रदेश सरकार और हरियाणा पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लाख दावे अपने बयानों में हर रोज करते हैं लेकिन प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराधों पर पुलिस प्रशासन लगाम लगाने में कामयाब नहीं हो रहा है। 15 दिन पहले सोनीपत के गांव चौहान जोशी की एक महिला ने अपनी बेटी के गुम होने की रिपोर्ट सोनीपत के राई थाना में की थी।

जानकारी के अनुसार गांव चौहान जोशी के खेतों में सड़ी-गली अवस्था में एक महिला का शव मिला। ग्रामीणों ने शव की पहचान गांव की 30 वर्षीय महिला राधा के रूप में की। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव काे अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है।

परिजनाें ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि गांव का एक लड़का उसे परेशान करता था। मृतक राधा की मां ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए कि उनकी रिपोर्ट दर्ज़ करवाने के बाद भी पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here