कर्मठ, ईमानदार कार्यकर्ताओ का भाजपा सदैव मान सम्मान करती है : जोशी

0
809
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 06 July 2019 : गुरू सेवक संघ फरीदाबाद के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री संदीप जोशी को हाऊसिंग बोर्ड हरियाणा का चेयरमैन बनाने पर उनके निवास पर जाकर गुलदस्ता भेंट कर उनको मुबारकबाद दी। इस अवसर पर पंजाबी सभा के सरपरस्त श्री दिनेश छाबडा, श्री चुन्नी लाल चोपडा, टोनी पहलवान, सरदार कुलदीप सिंह साहनी, सरदार सर्वजीत चौहान, नवीन पसरीचा, अनिल भल्ला, सजय खण्डेलवाल व सरदार तेजिन्द्र सिंह चढ्डा आदि मौजूद थे। सभी ने श्री जोशी को बधाई दी। इस अवसर पर उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुए श्री जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक स्तम्भ है विपक्षियों को इस बात का पता चल गया है कि देश व प्रदेश में भाजपा के अलावा कोई सरकार बन ही नहीं सकती। उन्होंने कहाकि पार्टी को आज इस मुकाम पर ले जाने में जहां देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का महत्वपूर्ण योगदान है वही भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जो मान सम्मान पार्टी की और से मिलता है उसका प्रतिफल भी है। क्योकि भाजपा का एकएक पदाधिकारी व कार्यकर्ता जीजान से पार्टी के प्रति न्यौछावर है। उन्होने कहा कि भाजपा अपने ईमानदार, कर्मठ कार्यकर्ताओं को कभी नहीं भूलती और उन्हें एक न एक दिन अवश्य ही उसकी मेहनत का फल देती है जो आज मुझे भी मिला है।इस अवसर पर दिनेश छाबडा, टेकचंद नन्द्राजोग(टोनी पहलवान) व कुलदीप साहनी ने संयुक्त रूप से कहा कि संदीप जोशी ने सदैव पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ को एकजुट किया है और उसी का प्रतिफल है कि आज पार्टी ने उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। उन्होंने श्री जोशी को विश्वास दिलाया कि गुरू सेवक संघ फरीदाबाद का एक एक सदस्य आपके साथ है और आपका जो भी आदेश होगा उसे पूरा किया जायेगा। उन्होने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में देश दिन दूनी रात चोगनी उन्नती कर रहा है और देश व प्रदेश की जनता चाहती भी यही है कि इन दोनो के हाथो में ही देश व प्रदेश की कमान होनी चाहिए और अब प्रदेश की जनता ने आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को एक बार फिर पूर्ण बहुमत से सत्ता पर काबिज करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here