फरीदाबाद लोकसभा सीट पर बंपर जीत के सूत्रधार कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित कर किया गया सम्मानित

0
758
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 09 June 2019 : बल्लभगढ़ के अनाज मण्डी में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के सम्मान में आयोजित धन्यवाद समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर सम्मिलित हुए…मुख्यमंत्री ने सबसे पहले पुष्प वर्षा कर सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया…इस मौके पर उन्होंने कहा कि सत्ता प्राप्ति हमारा अन्तिम पड़ाव नहीं है बल्कि हमारा सपना सभी को साथ लेकर आगे बढ़ने का है। उन्होंने बूथ अध्यक्ष व शक्ति केन्द्र प्रमुखों को सराहनीय कार्य लिए सम्मानित किया। इनमें जितेन्द्र, विकास, दिनेश भाटिया, दीपा भाटिया, सतनारायण व सुभाष शामिल थे।

इस अवसर पर उधोग मंत्री विपुल गोयल ने चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं द्वारा की गई मेहनत के लिए हर स्तर के कार्यकर्ता को बधाई दी, उन्होंने कहा कि यह सभी के सामूहिक प्रयासों और सबके संकल्प की जीत है। गोयल ने कहा कि कार्यकर्ता हमारी सबसे बड़ी पूजी हैं और हमारी ताकत भी हैं, हमें इस पूंजी और शक्ति को सहेज कर रखना है इसे और मजबूत कड़ी के रूप में जोड़ना है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सभी कार्यकर्ता उसी ऊर्जा से लगें जिस लगन और मेहनत से लोकसभा चुनाव में आपनी शक्ति का परिचय दिया था…गोयल ने कहा कि लोकसभा की तरह विधानसभा चुनाव में भी ज्यादा से ज्यादा सीटें माननीय मुख्यमंत्री जी की झोली में डाल कर फिर एक बार प्रदेश में आदरणीय खट्टर जी की सरकार बनाएं ताकि हरियाणा के विकास की गति बरकरार रहे, हरियाणा का विकास और तेजी से हो।

कार्यकर्ता सम्मान समारोह में केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिनन्दन किया और कार्यकार्ताओं से कहा कि इस जीत का श्रेय आप सभी को जाता है। जिस तरह लोकसभा में आपने काम किया है उसी तरह आगे विधानसभा में मेहनत कर 70 से ज्यादा सीटें जिताएं।

इस समारोह में विधायक सीमा त्रिखा, मूलचन्द शर्मा, टेक चन्द शर्मा, नगेन्द्र भड़ाना, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, सुरेन्द्र तेवतिया, नयनपाल रावत, नीरा तोमर, मनमोहन गर्ग व हुकम भाटी ने भी सभी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। मंच संचालन सोहनपाल छोकर ने किया और सभी अतिथियों का धन्यवाद देवेन्द्र चैधरी ने ज्ञापित किया।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, वेदपाल, खादी ग्रामोधोग की चेयरमैन श्रीमती गार्गी कक्कड़, भूमि सुधार विकास निगम के चेयरमैन अजय गौड़, फरीदाबाद महापौर सुमन बाला, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी अनिल प्रताप सिंह, प्रदेश खादी ग्रामोद्योग के सदस्य विजय शर्मा, राजकुमार राज, अमित आहूजा, अमित मिश्रा, टीपर चन्द शर्मा, मूल चन्द्र मित्तल, वजीर सिंह डागर, राज कुमार बोरा सहित। भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केन्द्र प्रमुख, पन्ना प्रमुख व बूथ अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र पालक व सभी कार्यकर्ता कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here