लावारिस और बीमार वृद्ध का ताऊ देवीलाल वृद्धाश्रम बना सहारा

0
1102
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 18 Aug 2019 : वृद्वों की सेवा करने वाली संस्था नवजन मोर्चा समिति(रजि0) ताऊ देवीलाल वृद्वाश्रम 2डी-ब्लॉक ब्लॉक ने आज फिर एक ऐसे वृद्व को सहारा दिया है जो मानसिक रूप से कमजोर होने के साथ साथ बिमारी से भी ग्रसित था। आश्रम के संचालक किशन लाल बजाज के पास आज सूरजकुण्ड पुलिस पहुंची और उन्होंनें बिशन देव उम्र 70 वर्ष को आश्रम में सहारा देने का आग्रह किया। किशन लाल बजाज ने बिना देरी किए वृद्व को आश्रम में भर्ती कर लिया और पुलिस वालों से कहा कि यह आश्रम ऐसे ही वृद्वों के लिए बना है जो लावारिस हो या जिन्हें अपनों ने ही घर से निकाल दिया हो। किशन लाल बजाज ने कहा कि भविष्य में भी यदि आपकों कोई ऐसा वृद्व मिले तो उसें तुरंत यहां लेकर आ जाएं ऐसे वृद्वों के लिए आश्रम के दरवाजे 24 घण्टे खुले है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here