स्वामी सुदर्शनाचार्य वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय में धूमधाम से फहराया तिरंगा

0
1308
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 26 Jan 2019 : सूरजकुंड रोड स्थित श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम (श्री सिद्धदाता आश्रम) परिसर स्थित स्वामी सुदर्शनाचार्य वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के चेरयमैन एवं दिव्यधाम के अधिपति अनंतश्री विभूषित इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा पीठाधीश्वर श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने झंडारोहण किया।

अपने संबोधन में स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने कहा कि एक देश की सुरक्षा में ही उसके नागरिकों की सुरक्षा छुपी होती है वहीं नागरिकों की संपन्नता में ही देश की संपन्नता होती है। उन्होंने कहा कि हमें बड़ी कीमत चुकाने के बाद आजादी मिली है। इस आजादी को बचाने के लिए हमें अपने अपने स्तर पर संपूर्ण प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में जिस प्रकार के माहौल बनाने के लिए प्रयास किए जाते हैं। उसको रोकने के लिए हर व्यक्ति को अपने आपको एक सजग नागरिक के रूप में प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति यदि अपने आपको एक आदर्श नागरिक के रूप में रखना चाहता है तो उसके लिए अध्यात्म एक बेहतर मार्ग हो सकता है। एक आध्यात्मिक व्यक्ति के कर्म सदा ही उसके आस पास के लोगों के भी जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। ऐसे में देश भी अछूता नहीं रह सकता है।

इस अवसर पर उन्होंने संस्कृत विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया वहीं हजारों लोगों को प्रसाद भी वितरित किया। विद्यार्थियों की हिन्दी, संस्कृत और अंग्रेजी भाषा की प्रस्तुतियों को लोगों ने खूब सराहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here