सुनीता महिला प्रदेश कांग्रेस की सचिव नियुक्त

0
1748
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रभारी नीतू वर्मा व प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने फरीदाबाद निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रंधावा फागना की पत्नि श्रीमती सुनीता फागना को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। श्रीमती फागना ने अपनी इस नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी नीतू वर्मा, महिला प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर, पूर्व जिलाध्यक्ष बलदेव राज ओझा, पूर्व विधायक आनन्द कौशिक, प्रदेश महासचिव बलजीत कौशिक, सीमा जैन का आभार जताया है।

श्रीमती सुनीता फागना ने कहा कि इस पद की गरिमा को बनाए रखेगी तथा कांग्रेस पार्टी से जन-जन को जोडऩे का काम करेगी साथ ही साथ भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को आम जन को अवगत कराएगी। वह पार्टी के प्रति अपनी पूरी ईमानदारी, लग्न व निष्ठा से कार्य करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here