नवनियुक्त चेयरमैन सुभाष कत्याल का क्षेत्रवासियों ने किया जोरदार स्वागत

0
1308
Spread the love
Spread the love
Faridabad News, 11 March 2019 : हरियाणा सरकार में मंत्री रहे पलवल के सुभाष कत्याल को हरियाणा कोपरेटिव सप्लाई एंड मार्केटिंग फेडरेशन के नवनियुक्त चेयरमैन सुभाष कत्याल का आज राजीव गांधी ओल्ड फरीदाबाद चौक में जोरदार स्वागत किया गया। इस स्वागत में मुख्य रूप से पंजाबी सभा के सरपरस्त दिनेश छाबड़ा, पार्षद सुभाष आहूजा, प्रेम दीवान, टोनी पहलवान, कुलदीप सिंह साहनी, रमेश खत्री, यश बब्बर, तिलक अरोड़ा, रमन बोहरा,भूषण शर्मा, अमित भल्ला, राहुल सिक्का, सुनील नन्द्राजोग, हरपाल सैनी, राजू मिगलानी, सरजू आहूजा, शंटी मल्होत्रा, अशोक गांधी, सर्बजीत सिंह चौहान, धीरज वधवा, विजय कंठा, अनिल कपूर, सहित अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
इस मौके पर उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुए श्री सुभाष कत्याल ने कहाकि आज मुझे जो जिम्मेवारी मिली है वह आप सभी के प्यार और सहयोग से मिली है। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने सदेव मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया सदैव मुझे सम्मान दिया। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर सहित अन्य शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि मुझे जो जिम्मेवारी सौंपी गयी है उस जिम्मेवारी को मै पूरी कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी से निभाऊंगा।
इस अवसर पर  दिनेश छाबडा, टोनी पहलवान,स. कुलदीप सिंह साहनी ने संयुक्त रूप से कहाकि पूर्व में मंत्री रहे सुभाष कत्याल बहुत ही साधारण व्यक्तित्व के है उन्होंने कभी भी अपने आपको मंत्री नहीं समझा और जो भी व्यक्ति उनके पास अपनी समस्या लेकर गया उसका उन्होंने तुंरत प्रभाव से हल भी करवाया। आज क्षेत्र के लोग उनको चाहते भी है और आज उन्हें जो जिम्मेवारी मिली है वह जिम्मेवारी उनकी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा व कुशल राजनेता होने के चलते मिली है। उन्होने कहा कि हम सभी सुभाष कत्याल के चेयरमेन बनने पर माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर, केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कृष्णपाल गूर्जर, सहित अन्य प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here