हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद चंडीगढ़ द्वारा राज्य स्तरीय बाल महोत्सव का आयोजन

0
3730
Spread the love
Spread the love
Rohtak News, 27 Nov 2018 : हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद चंडीगढ़ द्वारा राज्य स्तरीय बाल महोत्सव का आयोजन पुराना आई टी आई ग्राउण्ड रोहतक हरियाणा में किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के महामहिम राज्यपाल माननीय सत्य देव आर्य ने शिरकत की और कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मानन्द महासचिव हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद चंडीगढ़ कृष्ण ढुल ने बताया कि इस महोत्सव में पूरे हरियाणा के लगभग 40 से 50 हज़ार बच्चों, अभिभावकों आजीवन सदस्य व बालकल्याण के क्षेत्र में कार्य कर रहे संस्थाओं के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को महामहिम राज्यपाल ने अपने करकमलों से पुरस्कृत किया गया। फरीदाबाद जिले से राज्य स्तरीय बाल महोत्सव 2018 में ढाई सौ बच्चों ने भाग लियाऔर विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त कर फ़रीदाबाद जिले का पूरे हरियाणा में नाम रोशन किया। जिसमे मुख्य रूप से  होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल फ़रीदाबाद समूह नृत्य में प्रथम रही, और महामहिम राज्यपाल माननीय श्री सत्य देव आर्य से सम्मान प्राप्त किया। बाल महोत्सव में बच्चों के लिए निशुल्क खाने, खिलौने झूले की फ्री व्यवस्था की गई। बच्चों ने रोहतक बाल महोत्सव में पूरा आनंद लिया। फरीदाबाद के कई बच्चों ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करके पूरे हरियाणा में फ़रीदाबाद जिले का नाम रोशन किया। यह बाल महोत्सव अपने आप में अनूठा महोत्सव रहा, जिसमें बच्चों ने जो आनंद लिया, उसे पूरे जीवन भुला नहीं पाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here