प्रदेश सरकार पैदा कर रही है प्रदेश में सांप्रदायिक तनाव : डॉ. अशोक तंवर

0
1042
Spread the love
Spread the love

Gurugram News : प्रदेश सरकार समाज का ताना-बाना छिन्न-भिन्न करने में जुटी हुई है। विभिन्न समुदायों में सामाजिक तनाव पैदा करने से भी बाज नहीं आ रही है, जिससे आपसी भाईचारा के बिगडऩे का अंदेशा पैदा हो गया है। सार्वजनिक स्थलों पर धार्मिक आयोजन होते रहे हैं, इनको नकारा नहीं जा सकता। मुस्लिम समुदाय को सार्वजनिक स्थलों पर नमाज अता करने के लिए रोके जाना गलत है। उक्त बात कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने शुक्रवार को सदर बाजार स्थित व्यापार मंडल के अध्यक्ष कन्हैयालाल पाहवा (गोप भाई) के कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जानबूझकर सांप्रदायिक तनाव पैदा कर रही है। यह तनाव कभी जाट आंदोलन के रुप में तो कभी क्षत्रिय समाज तो कभी दलित के रुप में देखने को मिला। अब सरकार ने मुस्लिम समुदाय के सार्वजनिक स्थानों पर नमाज अता करने को लेकर कार्यवाही शुरु कराई हुई है, जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब अन्य समुदाय भी सार्वजनिक स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं तो उन्हें रोका नहीं जाता। अब मुस्लिम समुदाय को सरकार कैसे रोक रही है? समुदाय को न्याय दिलाने के लिए यदि उन्हें न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाना पड़े तो वह उससे भी गुरेज नहीं करेंगे। उन्होंने व्यापारियों की समस्याएं भी सुनी, जो प्रदेश सरकार द्वारा लागू किए गए कानूनों से परेशान हैं। कांगे्रस अध्यक्ष व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ कार्यालय के सामने ही स्थित जामा मस्जिद गए और समुदाय के लोगों से भी मिले। उन्हें आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही कार्यवाही का विरोध किया जाएगा और उन्हें न्याय दिलाया जाएगा। सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। अब वह हताश होकर सांप्रदायिक तनाव पैदा कराना चाहती है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष कन्हैयालाल पाहवा (गोप भाई) ने अपने कार्यालय पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर का गुलदस्ता भेंट कर जोरदार स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से व्यापारी वर्ग अपने आपको ठगा-सा महसूस कर रहा है। सरकार द्वारा जीएसटी, ईवे बिल लागू होना व्यापारियों के गले की फांस बन गया है। व्यापारियों को अपने व्यापार में बहुत-सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आगामी चुनाव में पूरा व्यापारी वर्ग व आम जनता भाजपा को सबक सिखाएगी और कांग्रेस को भारी बहुमत से जिताएगी। कांग्रेस की सरकार आने पर व्यापारियों व जनता इस दुखों से छुटकारा दिलाया जाएगा। कांग्रेस पूरी तरह से मुस्लिम समुदाय के साथ है। उनके साथ कोई दुव्र्यवहार नहीं होने दिया जाएगा। अगर समुदाय के लोगों को कोई भी परेशानी है तो वे उनसे संपर्क कर सकते हैं। वे हमेशा उनके सुख-दुख के साथी रहे हैं और सदैव उनके साथ खड़े हैं। अगर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपना फैसला वापस नहीं लेते हैं तो कांग्रेस कार्यकर्ता समुदाय के साथ सडक़ों पर उतरने पर मजबूर हो जाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल की होगी।

इस अवसर पर चेयरमैन लीगल सेल हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी नवीन शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कुलदीप कटारिया, समाजसेवी प्रदीप मोदी, प्रदीप जैलदार, संजय भारद्वाज, सुशील खन्ना, ओमप्रकाश कपूर, पीडी ग्रोवर, धीरज पुजारी, कृष्ण गोगिया, भीम वासुदेव, हरपाल सिंह तंवर, अनिल बजाज, तिलक आनंद, नीरज पुजारी, रनसिंह यादव, अमरजीत, जगदीश सिक्का, राज सचदेवा, अनिल मखीजा, रमेश पहावा, सुभाष गुप्ता, सैंडी, भारत आर्य, विपिन गुप्ता व सतपाल नासा आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here