देहली के विश्‍व पुस्तक मेले में सनातन संस्था की ग्रंथ-प्रदर्शनी को समाज का उत्स्फूर्त प्रतिसाद

0
2506
Spread the love
Spread the love
New Delhi News, 15 Jan 2019 : यहां के प्रगति मैदान में 5  से 13 जनवरी 2019 के बीच हुए विश्व पुस्तक मेले में सनातन संस्था द्वारा आध्यात्मिक ग्रंथों की प्रदर्शनी लगाईं गई।
सनातन द्वारा विविध विषयों पर ग्रन्थ प्रकाशित किए गए हैं, जैसे अध्यात्म, राष्ट्ररक्षण,  धर्म,  धर्म पर होने वाले आघात, साधना, धार्मिक कृतियां, आचार पालन, बालसंस्कार, बच्चों का पालन पोषण किस प्रकार करें, आयुर्वेद, इत्यादि।  311 ग्रंथों की 17 भाषाओं में 74 लाख 77 हजार से अधिक प्रतियाँ प्रकाशित हो चुकी हैं| अंग्रेज़ी ग्रंथ -हॉल 11 में स्टॉल नो 390 तथा हिंदी ग्रंथ- हॉल 12A में स्टॉल 62,63 पर उपलब्ध थीं | ग्रंथ-प्रदर्शनी में सनातन की शास्त्रीय परिभाषा में लिखी अद्भुत और अद्वितीय ग्रंथसंपदा का लाभ हज़ारों जिज्ञासुओं ने लिया और इस प्रदर्शनी को उत्तम प्रतिसाद मिला।
क्षणचित्र :
1. विविध दूरचित्रवाहिनियों द्वारा सनातन संस्था की ग्रन्थ प्रदर्शनी की प्रस्तुति देखकर वहां का छायाचित्रांकन किया, जैसे दूरदर्शन, लोकसभा टी वी, अमर उजाला , इत्यादि।
2. कई जिज्ञासुओं ने प्रदर्शनी को भेंट देकर कहा कि इन ग्रंथों में आध्यात्मिक ज्ञान वैज्ञानिक परिभाषा में दिया गया है। इसे पढ़कर साधना करने की प्रेरणा मिलती है।
3.  गोवा की राज्यपाल, श्रीमती मृदुला सिन्हा की भेंट भी इस विश्व पुस्तक मेले में सनातन संस्था की कु कृतिका खत्री ने भेंट ली।
4. विविध संतों ने भी इस ग्रन्थ प्रदर्शनी पर भेंट देकर सनातन संस्था के कार्य को सराहा और इस कार्य में मदद करने की इच्छा व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here