श्री सिद्धदाता आश्रम ने सिविल अस्पताल को दिए 200 कंबल

0
1025
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 10 Jan 2020 : श्री सिद्धदाता आश्रम की ओर से आज बादशाह खान सिविल अस्पताल को 200 कंबल प्रदान किए गए। यह कंबल यहां आने वाले मरीजों के लिए प्रयोग में लिए जाएंगे। आश्रम की ओर से आए सेवादारों ने सीएमओ सविता यादव को यह कंबल सौंपे।

श्री सिद्धदाता आश्रम के अधिष्ठाता अनंतश्री विभूषित इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा पीठाधीश्वर श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी के निर्देश पर सेवादारों ने आज बादशाह खान सिविल अस्पताल में 200 कंबल वितरित किए। यह कंबल यहां एडमिट होने वाले मरीजों को प्रदान किए जाएंगे जिससे कि उन्हें यहां मौसम के हिसाब से रहने में सहूलियत हो सके। आश्रम के प्रमुख सेवादार ज्ञानेंद्र शर्मा ने आज अस्पताल की सीएमओ डॉ. सविता यादव से मिलकर उन्हें कंबल सौंपे।

डॉ सविता यादव ने आश्रम की इस सेवा का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह प्रसन्न हैं कि अध्यात्मिक केंद्र भी इस प्रकार की सेवा कर रहे हैं। उन्हें यह जानकर और भी खुशी हुई है कि आश्रम पहले भी अस्पताल के साथ इस प्रकार के प्रोजैक्ट करता रहा है। वहीं आश्रम के सेवादार ज्ञानेंद्र शर्मा ने बताया कि आज एक बार फिर अस्पताल के साथ प्रोजेक्ट कर उन्हें बड़ी प्रसन्नता हो रही है। श्री गुरु महाराज की कृपा से यहां पहले भी कंबल वितरण, भोज्य पदार्थ वितरित करना, पौधरोपण, स्वच्छता अभियान चलाए जा चुके हैं और यह क्रम इसी प्रकार आगे भी चलता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here