श्री सिद्धदाता आश्रम ने सौर ऊर्जा पावर प्लांट लगाकर प्रस्तुत की मिसाल

0
1265
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 07 June 2019 : आज की नयी सदी में हमें ऊर्जा के नए विकल्पों पर काम करना होगा| इसमें सौर ऊर्जा प्रमुख और सस्ता विकल्प है| इस दिशा में श्री सिद्धदाता आश्रम के प्रयास सराहनीय हैं| यह बात हरियाणा सरकार में केबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने आश्रम में स्थापित किये 100 किलोवाट सौर ऊर्जा पावर प्लांट के उद्घाटन अवसर पर कही|

इससे पहले आश्रम पहुँचने पर श्री विपुल गोयल जी का प्रबंधन सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया| वहीं श्री गोयल ने आश्रम अधिष्ठाता जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया| स्वामी जी के सान्निध्य में पावर प्लांट का रिबन काटकर उद्घाटन करने का बाद मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि परंपरागत ऊर्जा स्रोतों के सीमित होने और मांग बढ़ने के कारण हमें नए विकल्पों को अपने प्रयोग में लाना होगा| उन्होंने कहा कि आज सौर ऊर्जा अच्छा और सस्ता विकल्प है जिसे अपनाने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए| इस दिशा में भारत और हरियाणा की सरकारें भी काफी प्रयास कर रही हैं।

श्री विपुल गोयल ने कहा विकल्प ऊर्जा को अपनाने के लिए बड़े संस्थानों को आगे आना चाहिए| बड़े जो कार्य समाज में करते हैं छोटे भी उन कार्यों को करने लगते हैं| श्री गोयल ने कहा कि यह आनंद की बात है कि इस दिशा में श्री सिद्धदाता आश्रम ने एक आध्यात्मिक केंद्र होने के बावजूद पहल की| निश्चित ही यहाँ से अन्य संस्थान भी प्रेरणा लेंगे| इस अवसर पर जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने बताया कि आश्रम में 100 किलोवाट बिजली उत्पन्न करने की क्षमता वाला प्लांट लगाया गया है| जो आश्रम की दिन की बिजली जरुरत को पूरा करने में सक्षम होगा| बल्कि बची हुयी बिजली ग्रिड को दी जाएगी| इससे सरकार और बिजली निगम पर दवाब काम होगा| उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म में सूर्य को देव माना गया है| सूर्य देव सभी पर कृपा करते हैं और कभी बिल नहीं भेजते| ऐसे में हम ही उनकी कृपा न ले पाएं तो इसमें उनको दोष नहीं देना| इस अवसर पर उद्यमी आर एस गाँधी, सुधा रस्तोगी डेंटल कॉलेज के संस्थापक विजय गुप्ता, कमल जख्मी, इनर व्हील क्लब की चार्टर प्रेजिडेंट संगीता गुप्ता, सदस्य मनीता सिंघल आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here