श्री शिव महापुराण कथा आज विशाल यज्ञ तथा भंडारे के आयोजन के साथ हुई सम्पन्न

0
1481
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : श्री देव गुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट के तत्वाधान में गत शुक्रवार 12 जनवरी से शुरू हुई श्री शिव महापुराण कथा आज विशाल यज्ञ तथा भंडारे के आयोजन के साथ सम्पन्न हो गई। इससे पूर्व कथा अंतिम दिन कथा सुनने पहुंची बडखल क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि इस तरह से शिव पुराण कथा का आयोजन यहां पर पहली बार हो रहा है तथा उनका यह मानना है कि शिव महापुराण का पाठ करना व सुनना दोनों ही कल्याण कारी है और इस काल्यणकारी काम को कर श्री देव गुुरु बृहस्पति सेवक टस्ट्र ने सोने पर सुहागे का काम किया है। इस मौके पर तिगांव क्षेत्र के विधायक ललित नागर ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज व आत्मा शुद्धि दोनों के लिए जरुरीं हैं उपर से जब यह पाठ स्वयं कृष्णा स्वामी जी महाराज कर रहे हों तो फिर तो कथा अपने आप में सार्थक हो जाती है।

कथा के अंतिम दिन निगम के उपमहापौर मनमोहन गर्गए जिले के वरिष्ठ औषधी नियंत्रक अधिकारी करण सिंह गोदाराए निगम के अधिक्षक अभियंता रमेश बंसलए निगम के वरिष्ठवास्तुकार वी एस ढिल्लोए निगम के सहायक अभियंता पदम सिंहए निगम पार्षद मनोज नासवाए हरियाणा लोकसेवा आयोग के पूर्व सदस्य कंवर हरेन्द्र सिंहए उद्योगपति जे पी गुप्ताए देवेन्द्र गुप्ताए आर एस गांधीए जिला भाजपा के महामंत्री सोहन पाल छौकरए वार्ड नम्बर 37 से चुनाव लडे नीरज गोयलए सीए संतोष गुप्ताए समाज सेवी महेशजैनए नानक चंद बंसल सरपंचए युवा कांगे्रसी नेता उमेश कौशिक सहित हजारों की संख्या में भक्तजन उपस्थित थे।

उपस्थित भक्तों को सम्बोधित करते हुए निगम के उपमहापौर मनमोहन गर्ग ने जहां इस तरह के आयोजनों को समाज के लिए जरुरी बताया वहीं उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से इस कथा में पॉलीथीन के प्रयोग को वैन तथा सफाई अभियान के साथ जोड कर चला गया है वह अपने आप में सराहनीय है तथा इसके लिए वह संस्था का आभार व्यक्त करते हैं। इस मौके पर कंवर हरेन्द्र कहा कि इस तरह की कथाओं का अपना महत्व है और हमें इस तरह के आयोजनों में बढचढ कर हिस्सा लेना चाहिए। वहीं निगम पार्षद मनोज नासवा तथा वार्ड नम्बर 37 से चुनाव लडे नीरज गोयल का कहना था कि इस तरह के आयोजन समाज में होने से आपसी भाईचार बढता है। उपस्थित भक्तों को सम्बोधित करते हुए जिला भाजपा के महामंत्री सोहन पाल छोकर ने कहा कि वह इस कथा के लिए सभी आयोजकों को बधाईदेते हैंए उनके अनुसार इस कथा में उनको इतना आनंद आया कि वह यहां पर केवल हाजरी के लिए आए थे लेकिन अब यह मन कर रहा है कि आखिर यह कथा आज समाप्त क्यों हो रही है। युवा कांग्रेसी नेता उमेश कौशिक ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से हमारी युवा पीढी को अपने शास्त्रों के बारे में जानकारी मिलती है।

इस मौके पर व्यास जी श्री कृष्णा स्वामी जी महाराज ने कहा कि आज इस कथा के समापन के साथ केवल इसका एक बार पाठ सम्पन्न हुआ हैए यह कथा आदि अनादि है जिसको सुनना पढना हर तरह से मोक्षदायक है। उन्होंने कहा कि इस कथा में हिस्सा लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति चाहे फिर वह एक ही मिनट के लिए इस कथा से क्यों न जुडा होए उसको इसका फल भी अवश्य मिलेगा। इस मौके पर संस्था का सहयोग करने वाले शहर के गणमान्य लोगों व संस्था के पदाधिकारियो को भी सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here