श्रीजी की शोभायात्रा निकाली

0
985
Spread the love
Spread the love

New Delhi News, 16 Sep 2019 : दशलक्षण पर्व की समाप्ति के अवसर पर दरियागंज में 78वीं इंद्रो की शोभायात्रा एंव श्रीजी की भव्य रथयात्रा का आयोजन बडे ही धूमधाम से किया गया। रथ पर सारथी महेश जैन एवं जितेन्द्र जैन कुबेर बनें। शोभायात्रा में जैन बाल आश्रम मंदिर, महिला आश्रम मंदिर, अहिंसा मंदिर दिल्ली गेट मंदिर से गुजरती हुई वी जैन चैताल्य, पर भव्य रूप से श्रीजी का अभिषेक कर सम्पन्न हुई। इस कार्यक्रम में सलेकचंद्र जैन, योगेश जैन, जितेन्द्र जैन, महेश जैन, सुनील जैन, सतेन्द्र जैन, दीपक जैन, अश्वनी जैन, मनोज जैन आदि लोग उपस्थि थे। दिल्ली सहयोग संस्था के अध्यक्ष एंव समाजसेवी मनोज जैन ने कहा कि रथयात्रा कार्यक्रम का समापन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में जैन समाज के लोगों ने भाग लेकर शोभायात्रा को सफल बनाया। उन्होंने कहा कि भक्तों की सुविधा के लिए तमाम इंतजाम किए गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here