शिव शक्ति जन सेवा समिति ने अमरनाथ यात्रा के लिए भण्डारा सामग्री भेजी

0
4457
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : शिव शक्ति जन सेवा समिति (रजि0) ने ग्राम फतेहपुर बिल्लोच, तहसील-बल्लबगढ़, फरीदाबाद से एक शोभायात्रा निकालकर अमरनाथ यात्रा के लिए भंडारे की सामग्री रवाना की गई। समिति के संस्थापक डॉ. रवि जोशी, अरविंद शर्मा, राजकुमार, सुशील, भारतीय किसान मजदूर मोर्चा जे.पी. सैनी अध्यक्ष, पंडित लिलू भारद्वाज, जिला टैक्स बार एसोसिएशन फरीदाबाद के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट संदीप सेठी एडवोकेट, डॉ. बलविन्द्र सिंह एवं अभिषेक जोशी के प्रयासों से एक विशाल भण्डारा सामग्री के साथ अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना किया गया। समिति के सदस्यों ने भोलेनाथ के जयकारे लगाए! इस मौके पर समिति के संस्थापक डॉ. रवि जोशी ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से काफी समय से श्री अमरनाथ में भंडारे लगाने का पुण्य कार्य कर रहा है ! श्री अमरनाथ में देशभर से लोग दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। तीर्थयात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था करना बड़ा पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि समिति के लोगों की यह पहचान है कि वह धार्मिक कार्यों में हमेशा बढ़-चढक़र भाग लेते हैं। सेवा को अपना धर्म समझते हैं। उन्होंने समिति की पूरी टीम व अन्य समाजसेवियों को शुभकामनाएं दी और इस पुण्य कार्य के लिए सराहना की !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here