हुड्डा सरकार में मंत्री रहे शिव चरण शर्मा का निधन, अंतिम यात्रा में उमड़ा विशाल जनसमूह

0
2341
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 12 Sep 2018 : कांग्रेस की पूर्ववर्ती हुड्डा सरकार में हरियाणा के श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे पंडित शिवचरण लाल शर्मा का आज निधन हो गया है। पूर्व राज्य मंत्री ने आज सुबह-सुबह 2:52 बजे अंतिम सांस ली। वो करीब 85 साल की उम्र के थे।

पंडित जी अपने पीछे परिवार में अपनी पत्नी माया शर्मा पुत्र मुकेश शर्मा, नीरज शर्मा, मुनेश शर्मा सहित कई पोते-पोतियां वाला बहुत बड़ा परिवार छोड़ गए हैं।

गौरतलब रहे कि हाल में ही उनकी तबियत ज्यादा खराब होने पर उन्हें एक निजी हॉस्पिटल ले जाया गया था। पंडित शिव चरण लाल शर्मा की पहचान एक विकास पुरुष नेता की थी। उनके निधन से फरीदाबाद में शोक की लहर है।

शिव चरण शर्मा ने साल 2014 का विधानसभा चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़ा था। 2009 में बनी सरकार में मंत्री या सीपीएस बने कई निर्दलीय और हजकां विधायकों ने साल 2014 में कांग्रेस की ही टिकट ली थी जिसके बाद शर्मा आजाद प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे थे।

साल 2014 में वो सिर्फ 2900 वोटों से चुनाव हार गए थे। इससे पहले वो नगर पार्षद और वरिष्ठ उप महापौर भी रह चुके थे। हूडा सरकार के दौरान उन्हें मंत्री बनाया गया था।

उनके पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान जवाहर कॉलोनी से प्रातः 11:00 बजे शुरू होगी तथा सारन चौक के लिए प्रस्थान करेगी। उनका अंतिम संस्कार गढ़ गंगा में किया जाएगा वहीं अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे।

पंडित शिवचरण लाल शर्मा के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, ललित नागर, डॉ. अशोक तवर, चन्द्र भाटिया, लखन सिंगला सहित सभी कांग्रेस व विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के नेताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here