जंगपुरा क्षेत्र में अनेक विकास कार्य किये गए : महेश गिरी

0
1753
Spread the love
Spread the love
New Delhi News, 16 Jan 2019 : पूर्वी दिल्ली सांसद एवं राष्ट्रीय मंत्री भाजपा महेश गिरी द्वारा आज जंगपुरा विधानसभा के लाजपत नगर 1, कृष्णा मार्किट में गिरी चौपाल का आयोजन हुआ। चौपाल में सभी सरकारी विभागों में अधिकारी मौजूद थे।
चौपाल में सांसद महेश गिरी ने बताया की जंगपुरा क्षेत्र ने में अनेक जनहित कार्यो को करवाया गया है। शौचालय, सुरक्षा, साफ सफाई, सड़क आदि मुलभुल सुविधाओ को सुदृण बनाया गया है। चौपाल में आये क्षेत्रीय निवासियों ने जिस समस्याओ से सांसद को अवगत कराया, उसके तुरंत निदान हेतु सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके साथ ही वहाँ के निवासियों ने डिफेंस कॉलोनी फ्लाईओवर से लाजपत नगर जाने वाले रास्ते पर बंद किये गए यूटर्न से हो रही परेशानी के संदर्भ में भी सांसद को अवगत कराया। सांसद ने कहा कि अभी कुछ समय पूर्व ही सभी संबंधित  विभागों से बैठके व पत्र द्वारा उस यूटर्न को खुलवाया गया था। परंतु दिल्ली सरकार के अधीन यूटिपेक विभाग द्वारा उसे बंद कर दिया गया है। दिल्ली की सरकार को आम लोगो की सहूलियत से कोई सरोकार नही है। उन्होंने कहा कि मैं पुनः इस मामले को उपराज्यपाल के समक्ष उठाऊंगा व हस्तक्षेप हेतु निवेदन करूँगा।
गिरी चैपाल में सर्वश्री विजेन्दर धामा भाजपा मयूर विहार जिला महामंत्री, निगम पार्षद सुनील सहदेव तथा विकास चौधरी, अश्विनी चोपड़ा, सुचेता, महेंद्र दीक्षित, नवेलं सहदेव, सूंदर चौधरी, सौदानी आदिवासी प्रधान तथा अन्य भाजपा कार्यकर्ता तथा स्थानीय आर.डब्लू.ए. के पदाधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here