सेवा संकल्प पदयात्रा का हुआ आयोजन

0
1281
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 22 Oct 2018 : केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व एन आई टी के प्रत्याशी यशवीर डागर व भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने गत संजय कॉलोनी में पैदल पदयात्रा की। केन्द्रीय मंत्री ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली केंद्र व प्रदेश सरकारें ‘सबका साथ-सबका विकास’ की नीति के तहत हर वर्ग का समान विकास करने के लिए कृत संकल्प है। सरकार की विभिन्न योजनाओंं का लाभ आज हर जरुरतमंद व गरीब व्यक्ति तक पहुंच रहा है और यह पहली ऐसी सरकार है, जिसमें हर वर्ग सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प पदयात्रा का निकालने का मुख्य उद्देश्य जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाना है और जिस प्रकार से लोगों का इस पदयात्रा को भरपूर समर्थन मिल रहा है, उससे स्पष्ट है कि मोदी-मनोहर की नीतियों से जनता पूरी तरह से संतुष्ट है। केंद्रीय मंत्री ने  आज एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी एवं भाजयुमो के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष यशवीर डागर के संयोजन में निकाली गई सेवा संकल्प पदयात्रा में बतौर मुख्यातिथि लोगो  को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा मौजूद थे। यात्रा में एनआईटी क्षेत्र की विभिन्न कालोनियों एवं गांवों से भारी संख्या में लोग उत्साह के साथ शामिल हुए। यह यात्रा राजेंद्र चौक से शुरु होकर लगभग 4 किलोमीटर की परिक्रमा करते हुए संजय कालोनी मेें सम्पन्न हुई। यात्रा मे नेताओं का जगह-जगह लोगों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान लोगो को संबोधित करते हुए कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के कुशल नेतृत्व में फरीदाबाद विकास की नई बुलंदियों को छू रहा है। अकेले एनआईटी क्षेत्र में अब तक करोड़ों रुपए की परियोजनाओं पर युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है, जिनके पूरा होने के बाद इस क्षेत्र की अलग ही पहचान होगी। उन्होंने भाजपा नेता यशवीर डागर की प्रशंसा करते हुए कहा कि बेशक वह क्षेत्र के विधायक न हो परंतु उन्होंने पिछले चार वर्षाे के दौरान सक्रिय रुप से एक जनप्रतिनिधि की तरह इस क्षेत्र की सेवा की है। जब-जब वह मुख्यमंत्री से मिले, तब-तब उन्होंने क्षेत्र के विकास की बात ही उठाई है और यही कारण है कि आज क्षेत्रवासियों को करोड़ों रुपए की सौगात मिली है। कार्यक्रम के आयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता यशवीर डागर ने सभी भाजपा नेताओं एवं क्षेत्र के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि उनके एक आह्वान पर इतनी बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने हाजिरी लगाकर उन्हें मजबूत करने का काम किया है और एनआईटी क्षेत्र उनके परिवार का एक हिस्सा है और इस क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास कार्य करवाने के लिए उन्होंने सदैव प्रयास किया है और मुख्यमंत्री की इस क्षेत्र पर असीम कृपा है, जिसके चलते आज यह क्षेत्र फिर विकास के मामले में अव्वल बनने की ओर अग्रसर है। इस यात्रा में अनेकों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here