स्व. इंदिरा गांधी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर कांग्रेस जनसंवाद मचं की स्थापना

0
1448
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री ए. सी. चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर के निर्देश पर कांग्रेस जनसंवाद मंच की स्थापना की। जिसका मुख्य उद्देश्य पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं जनता के बीच संवाद कायम करना है। इस मौके पर श्री चौधरी ने अपने निवास स्थान पर एक प्रैसवार्ता का आयोजन भी किया। जिसमें उनके साथ मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी विजय कौशिक, किशन अदलखा, विनोद विरमानी, भरत भाटिया, जगदीश गुलाटी, कु़लदीप गुलाटी, महेश झाम्ब, स. प्रताप सिंह चावला, राजेश नागपाल एवं तेजेन्द्र खरबंदा उपस्थित थे।

श्री चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कांग्रेस जनसंवाद मंच को प्रदेश के सभी 84 मुख्य शहरों में प्रसारित किया जाएगा। जहां पर शहर के वरिष्ठ पदाधिकारीगण जनता से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे। इससे आम लोगों के पार्टी के प्रति जो विचार हैं, उनसे अवगत हो पाएंगे और पार्टी के प्रति लोगों की भ्रांतियों को भी दूर किया जाएगा। पूर्व मंत्री ने कहा कि यह मंच कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं रीतियों को ही प्रचार-प्रसारित करेगा। मंच का अपना अलग से न कोई झंडा होगा न कोई डंडा होगा। मंच का एकमात्र उद्देश्य यही होगा कि पार्टी को मजबूत किया जा सके और हर कोई समर्पित भाव से पार्टी के हित में कार्य करे।

इस मौके पर ए सी चौधरी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार को आप उद्घाटन की सरकार भी कह सकते हैं, क्योंकि सभी कांग्रेस के कार्यों का उद्घाटन कर भाजपा सरकार लोगों को गुमराह करने का कार्य कर रही है। श्री चौधरी ने कहा कि बुलेट ट्रेन के नाम पर देश की जनता के साथ धोखा किया गया, जबकि सच्चाई में अभी तक उसका एमओयू भी साइन नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि इस जनसंवाद मंच के माध्यम से प्रदेश की मनोहर सरकार के खिलाफ अभियान चलाएगी और जनता को सच्चाई से अवगत कराएगी। भाजपा सरकार की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है।

प्रधानमंत्री मोदी कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं। आज भाजपा सरकार से देश का हर वर्ग दुखी है। काम-धन्धे चौपट हैं और सरकार किसी को काम नहीं करने दे रही है। प्रैसवार्ता में प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी विजय कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस जनसंवाद मंच का उद्देश्य जनता के सवाल पार्टी नेताओं तक पहुंचाना और पार्टी नेताओं के जवाब आम जनता तक पहुंचाना है। प्रदेश की जनता को इस जनसंवाद मंच के माध्यम से पार्टी से जोड़ा जाएगा और कांग्रेस को मजबूत करने के लिए प्रदेशभर में जनसंवाद मंच के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here