स्व. राजीव गांधी के आदर्शाे को अपनाकर जनहित में कार्य करें कांग्रेस कार्यकर्ता : मनोज अग्रवाल

0
834
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 20 Aug 2019 : भारत रत्न, पंचायती राज व्यवस्था व संचार क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी का 75वां जन्मदिवस को जिले के कांग्रेसियों ने सादगी पूर्वक मनाया गया। इसी कड़ी में बल्लभगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल के मोहना रोड स्थित कार्यालय पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेसियों ने राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने दो मिनट का मौन रखकर श्री गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए मनोज अग्रवाल ने कहा कि आज पूरा देश आधुनिक भारत के निर्माता, हमारे प्रेरणाश्रोत, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न राजीव गांधी जी की 75वीं जन्म जयंती मना रहा है। उन्होंने कहा कि जिस आधुनिक भारत का लोहा आज पूरी दुनिया मान रही है, वह राजीव गांधी की ही देन है। श्री अग्रवाल ने कहा कि राजीव ने ही कभी भारत को मजबूत, महफूज़ और तरक्की की राह पर रफ्तार से दौड़ता मुल्क बनाने का सपना देखा था। तरक्की पसंद राजीव जी ने ही कभी भारत को वक्त के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना सिखाया था। जिस कंप्यूटर, आईटी और टेलीफोन जैसे कई अन्य क्षेत्रों में आज हम पूरी दुनिया को टक्कर देने का दम भर रहे हैं वह स्व. राजीव गांधी की ही देन है। उन्होंने कहा कि भारत के जिन नौजवानों पर आज पूरी दुनिया की नजर है उसकी ताकत को राजीव जी ने बहुत पहले ही भांप लिया था और उन्हें 18 वर्ष की उम्र में मतदान का अधिकार दिलवाया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलकर हमें राहुल गांधी व सोनिया गांधी के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने उपस्थित कांग्रेसियों से आह्वान करते हुए कहा कि राजीव गांधी के आदर्शाे को अपनाकर देश व समाजसहित में कार्य करें, यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रताप शर्मा, सोहन लाल सैनी, सीमा जैन, सुनीता फागना, श्रवण तंवर, डी. पी चहल, राजकुमार, पंडित जयकिशन शर्मा, आशा, ममता, प्रतिमा, उर्मिला, राहुल गुप्ता, सरजीत, विनोद कुमार, बॉबी दत्ता, सन्नी, गुरप्रीत सिंह, बलवान सिंह, अमित पांचाल समेत सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here