साहिल सोंधी को मिला बेस्ट पार्टी आर्गेनाइजर का अवार्ड

0
1169
Spread the love
Spread the love

New Delhi, 06 Feb 2021 : लाड़ली नूर फाउंडेशन के तत्वाधान में आज शुक्रवार की देर रात नई दिल्ली में आयोजित एक अवार्ड फंक्शन में सुपर मॉडल प्रियंका मुंजाल के हाथों साहिल सोंधी को बेस्ट पार्टी आर्गेनाइजर का अवार्ड दिया गया। इस शो में काफी मॉडल और एक्ट्रस ने भी शिरकत की। जिन्होंने यहां पर बच्चों और युवाओं के साथ रैंप वॉक कर सभी अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम में देहली के एसडीएम नितिन शाक्य ने कुछ गणमान्य लोगों को अपने कर कमलों द्वारा सम्मानित किया। इस फैशन शो रुपी अवार्ड फंक्शन का आयोजन मीडिया पार्टनर टाइम इंडिया न्यूज़ के चीफ एडीटर हनी महाजन के द्वारा किया गया था। इस कार्यक्रम में पहुंची डीकेएसडी कपूर लाडली फाउंडेशन की फाउंडर सुल्ताना परवीन ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर सभी अतिथियों का दिल जीत लिया और शो को हिट बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here